Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में भाजपा की महिला जन आक्रोश पदयात्रा, कांग्रेस पर महिला विरोधी होने के आरोप

Summer express/शिमला,23 अप्रैल – हिमाचल प्रदेश की राजधानी में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने महिला जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तीखे हमले बोले और उसे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया।

कार्यक्रम में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष   ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल का समर्थन न करके कांग्रेस ने देश की करोड़ों महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं को नीति निर्माण में भागीदारी देने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध कर महिलाओं की पीठ में छुरा घोंपने जैसा काम किया।

डॉ. बिंदल ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोका गया। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर महिलाओं के वाहनों को रोका गया और चालान किए गए, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने इस कार्रवाई को निंदनीय बताते हुए प्रदेश सरकार को महिला विरोधी करार दिया।उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल सहित पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ माहौल बन चुका है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। उनके अनुसार, यदि महिला आरक्षण बिल लागू होता, तो हिमाचल प्रदेश से 30 से 35 महिलाएं विधानसभा तक पहुंच सकती थीं, लेकिन कांग्रेस ने इस अवसर को बाधित किया।

वहीं शिमला से भाजपा सांसद सुरेश कश्यप  ने भी कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1996 से लेकर अब तक विपक्ष ने महिलाओं को अधिकार देने के मुद्दे पर हमेशा टालमटोल की राजनीति की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी महिलाओं को सशक्त बनाने की बात आती है, विपक्षी दल बाधा उत्पन्न करते हैं।

सुरेश कश्यप ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करना और उसके असफल होने पर खुशी जाहिर करना महिलाओं का अपमान है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं।उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2027 में हिमाचल प्रदेश में महिला शक्ति निर्णायक भूमिका निभाएगी और वर्तमान कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी। भाजपा नेताओं ने भरोसा जताया कि महिलाओं का समर्थन उन्हें भविष्य में मजबूत राजनीतिक आधार प्रदान करेगा।इस पदयात्रा के माध्यम से भाजपा ने स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की कि वह महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के मुद्दे पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जबकि कांग्रेस पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...

जगत नेगी का जयराम ठाकुर पर पलटवार कैमरे की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन राष्ट्रगान को लेकर उठा विवाद और गहरा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से वीडियो क्लिप के आधार पर सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.