Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुराह क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, आबादी के पास बार-बार दिखने से लोग चिंतित

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार एक सप्ताह से तेंदुआ आबादी के नजदीक दिखाई दे रहा है, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों और स्कूली बच्चों में भी डर का माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

चुराह क्षेत्र की भजराडू पंचायत के आसपास बीते कुछ दिनों से तेंदुआ बार-बार नजर आ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इसे पहाड़ी इलाके में दो से तीन बार साफ तौर पर देखा गया है। ताजा घटना में शाम के समय तेंदुआ पहाड़ी के नीचे बैठा दिखाई दिया, जिसके बाद आसपास के गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग घरों से बाहर निकलने में भी हिचकिचा रहे हैं और बच्चों को अकेले भेजने से परहेज कर रहे हैं।चिंता की बात यह है कि जिस स्थान पर तेंदुआ देखा गया, वह उपमंडल मुख्यालय से काफी नजदीक है। एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय और थाना तीसा से यह जगह लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी सतर्क रहना पड़ रहा है। शाम ढलते ही इस मार्ग पर आवाजाही कम हो गई है।

इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा से सैकड़ों छात्र-छात्राएं रोजाना पैदल घर लौटते हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद लगभग चार बजे के आसपास बच्चे उसी रास्ते से गुजरते हैं, जहां तेंदुआ दिखाई दिया है। अभिभावकों को आशंका है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में तेंदुए को कई बार देखा जा चुका है, लेकिन अभी तक वन विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तेंदुए को जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी अप्रिय घटना की आशंका खत्म हो।

इस संबंध में चुराह वन मंडल अधिकारी सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि कई बार जंगली जानवर अपने प्राकृतिक आवास से भटक कर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वन विभाग की टीम जल्द मौके पर भेजी जाएगी और तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल तेंदुए द्वारा किसी पर हमले की सूचना नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।फिलहाल क्षेत्र के लोग सतर्क हैं और प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सीटू, सरकार की चेतावनी पर जताया कड़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र (सीटू) ने खुलकर समर्थन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।...

HRTC हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश… चक्का जाम ग़ैर क़ानूनी, ESMA के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं तथा यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे...

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.