Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचपीवी वैक्सीन पर अफवाहें निराधार, बिलासपुर में 788 बच्चियों को लग चुका टीका: सीएमओ

बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर में एचपीवी वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने सिरे से खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और लोगों को अफवाहों के बजाय वैज्ञानिक तथ्यों पर भरोसा करना चाहिए।

डॉ. शर्मा ने बताया कि एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस एक गंभीर संक्रमण है, जो सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण बनता है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण से इस बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है। एचपीवी वैक्सीन को प्रभावी और सुरक्षित बताते हुए उन्होंने जानकारी दी कि यह करीब 90 प्रतिशत तक सर्वाइकल कैंसर के मामलों को रोकने में सक्षम है।उन्होंने यह भी बताया कि 14 वर्ष की आयु में यह वैक्सीन सबसे अधिक असरदार होती है, इसलिए अभिभावकों को अपनी बेटियों का टीकाकरण समय पर करवाना चाहिए। सीएमओ के अनुसार, दुनिया के 100 से अधिक देशों में इस वैक्सीन को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा बनाया जा चुका है। कई विकसित देशों में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जहां सर्वाइकल कैंसर के मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

जिला बिलासपुर में अब तक 788 बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए बुधवार और शनिवार को निर्धारित दिन तय किए हैं, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इसका फायदा उठा सकें।डॉ. शशि दत्त शर्मा ने अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचनाओं से दूर रहें और अपनी बेटियों के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से जागरूक बनने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.