Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रूस में करनाल के युवक की संदिग्ध मौत, 20 दिन बाद ताबूत में लौटा देव

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल |  हरियाणा के करनाल जिले के बसंत विहार निवासी 22 वर्षीय युवक देव की रूस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महज 20 दिन पहले बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश गया देव अब ताबूत में घर लौटा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिजनों के अनुसार, देव मार्च के मध्य में टूरिस्ट वीजा पर रूस गया था। वह वहां एक होटल में ठहरा हुआ था और काम की तलाश कर रहा था। 3 अप्रैल को परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि वह एक इमारत की चौथी मंजिल से गिर गया, लेकिन यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।

देव अपने पीछे माता-पिता, एक बहन और एक भाई को छोड़ गया है। परिवार का कहना है कि उन्होंने करीब छह लाख रुपये का कर्ज लेकर बेटे को विदेश भेजा था, ताकि वह वहां बेहतर भविष्य बना सके और घर की आर्थिक स्थिति सुधार सके। बेटे की अचानक मौत ने परिवार को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है।

पड़ोसियों के अनुसार, देव पढ़ाई में अच्छा और स्वभाव से शांत व मेहनती युवक था। उसने करनाल के एक निजी विद्यालय से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी और अपने परिवार की जिम्मेदारियों को समझते हुए विदेश गया था।

करीब दो सप्ताह की औपचारिकताओं के बाद सरकारी प्रयासों से देव का शव भारत लाया गया। परिजनों ने इसके लिए सरकार का आभार जताया है, जिससे वे अपने बेटे का अंतिम संस्कार अपनी परंपराओं के अनुसार कर पा रहे हैं।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने युवाओं से अपील की है कि विदेश जाने से पहले पूरी जानकारी और सुरक्षा के पहलुओं को ध्यान में रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एससी-एसटी विकास निधि के लिए स्पेशल एक्ट की मांग तेज, ऊना में धरना देकर सरकार को सौंपा ज्ञापन

Summer express/ऊना, राकेश-: एससी-एसटी विकास निधि के लिए हिमाचल प्रदेश में स्पेशल एक्ट बनाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को ऊना जिला मुख्यालय पर एससी-एसटी समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्टेट कोलैशन फॉर लेजिसलेशन ऑफ एससी-एसटी सब प्लान हिमाचल प्रदेश के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, कैलाश मंदिर में भक्तों ने चढ़ाया जल

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह के आखिरी सोमवार को लेकर अंबाला छावनी में शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही प्राचीन हाथी खाना कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की...

अंबाला में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत : सड़क किनारे मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Summer express,अंबाला। अंबाला सिटी के जग्गी गार्डन निवासी 25 वर्षीय रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।  देर रात उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर जग्गी कॉलोनी की मुख्य सड़क के किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद बलदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव...

नारनौल में सड़क हादसा: ब्रेजा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

Summer express, नारनौल। नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज रोड पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार भी सड़क पर पलट गई।...

सिरसा में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई: कई कर्मचारी हिरासत में, नगर परिषद गेट पर जड़ा ताला

Summer Express,सिरसा। शहरों में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा के बीच अभियान लगातार जारी है। सोमवार को सिरसा, रानियां और कालांवाली में सफाई अभियान के दौरान हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.