Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिटुमेन महंगा, सड़क निर्माण की रफ्तार धीमी; पीएमजीएसवाई-3 के कई प्रोजेक्ट प्रभावित

Sumnerexpress /धर्मशाला,राहुल चावला-:जिला कांगड़ा और चंबा में सड़क निर्माण कार्य इन दिनों बिटुमेन की बढ़ती कीमतों के कारण प्रभावित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 (PMGSY-3) के तहत स्वीकृत परियोजनाओं में टॉरिंग का काम ठेकेदारों के लिए चुनौती बन गया है। बढ़ी हुई लागत के चलते कई ठेकेदार निर्धारित समय में कार्य पूरा करने में असमर्थ नजर आ रहे हैं।

ई. विकास सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा और चंबा जिलों में पीएमजीएसवाई-3 के तहत कुल 80 सड़कों और 13 पुलों को मंजूरी दी गई थी। इनमें से 50 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 30 सड़कों पर काम जारी है। हालांकि इन परियोजनाओं में टॉरिंग का कार्य अभी बाकी है, जो बिटुमेन के दाम सामान्य होने के बाद ही पूरा हो पाएगा।उन्होंने बताया कि देहरा और नूरपुर सर्कल में सड़क निर्माण के लिए आधुनिक फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह तकनीक अपेक्षाकृत जटिल है, जिसके चलते कार्य की गति प्रभावित हुई है। वहीं, पालमपुर और चंबा क्षेत्रों में जहां पारंपरिक तकनीक का उपयोग हुआ, वहां अधिकांश कार्य पूरे कर लिए गए हैं।

परियोजना के तहत जिला कांगड़ा में 57 सड़कों और 12 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है, जबकि चंबा में 23 सड़कों और एक पुल को स्वीकृति मिली थी। इन परियोजनाओं के लिए कुल 832 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जाना है।मरम्मत और रखरखाव कार्यों पर भी विभाग ने विशेष ध्यान दिया है। चंबा में 73 किलोमीटर और कांगड़ा में 406 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत को स्वीकृति मिली थी। बरसात के कारण आई दिक्कतों के बावजूद विभाग ने 66 करोड़ रुपये खर्च कर लगभग 480 किलोमीटर सड़कों पर टॉरिंग का कार्य पूरा किया है। इसके अलावा नई बनी 223 किलोमीटर से अधिक सड़कों पर भी 31 करोड़ रुपये की लागत से टॉरिंग की गई है।अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही बिटुमेन के दाम स्थिर होंगे, शेष कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.