Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में इमरजेंसी सेवाओं को बढ़ावा: 296 नई हाईटेक एंबुलेंस से घटेगा रिस्पॉन्स टाइम

गुरुग्राम-:हरियाणा में बढ़ते सड़क हादसों और आपात स्थितियों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने इमरजेंसी हेल्थ सर्विसेज को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार जल्द ही अपने एंबुलेंस बेड़े में 296 नई एंबुलेंस शामिल करने जा रही है, जिनका मकसद दुर्घटना या गंभीर मरीजों तक तेजी से चिकित्सा सहायता पहुंचाना है।

इन नई एंबुलेंस की खास बात यह है कि ये सिर्फ संख्या में बढ़ोतरी नहीं करेंगी, बल्कि आधुनिक तकनीक से भी लैस होंगी। इनमें रियल-टाइम जीपीएस ट्रैकिंग, ऑटोमैटिक कॉल-रूटिंग सिस्टम और डायरेक्ट कम्युनिकेशन डिवाइस लगाए जाएंगे, जिससे कॉल रिसीव होने से लेकर मौके पर पहुंचने तक का समय कम किया जा सकेगा। सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी इमरजेंसी में एंबुलेंस दस मिनट से कम समय में मौके पर पहुंचे।

नई योजना के तहत 70 एंबुलेंस एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) सुविधाओं से लैस होंगी, जबकि 59 एंबुलेंस आउटसोर्सिंग के जरिए जोड़ी जाएंगी। इसके अलावा 167 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एंबुलेंस की खरीद प्रक्रिया जारी है। National Health Mission के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव के अनुसार ट्रॉमा, हार्ट अटैक और सड़क हादसों जैसे मामलों में हर मिनट बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि मार्च में औसत रिस्पॉन्स टाइम 9.29 मिनट रहा, जिसे आगे और बेहतर कर नौ मिनट के आसपास बनाए रखने का लक्ष्य है।राज्य में फिलहाल 550 एंबुलेंस संचालित हैं, जिनमें से 210 अपनी निर्धारित आयु पूरी कर चुकी हैं। ऐसे में नई एंबुलेंस की तैनाती बेहद जरूरी हो गई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, यमुनानगर, हिसार, करनाल और सिरसा सहित सात जिलों में एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव है।इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि हरियाणा में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी तथा हादसों में जान बचाने की दर में सुधार आएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.