Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में फर्जी इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Summer express, करनाल | करनाल जिले में जालसाजी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति खुद को हरियाणा सरकार के लीगल मेट्रोलॉजी (मापतोल विभाग) का अधिकारी बताकर फैक्ट्रियों और दुकानों से अवैध वसूली कर रहा था। आरोपी फर्जी चालान काटकर व्यापारियों को कार्रवाई का डर दिखाता और उनसे हजारों रुपये ऐंठ लेता था। हालांकि एक फैक्ट्री संचालक की सतर्कता से इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो गया।

मामला उस समय उजागर हुआ जब आरोपी करनाल स्थित एक कूलर फैक्ट्री में चेकिंग के बहाने पहुंचा। उसने खुद को विभाग का इंस्पेक्टर बताते हुए तौल उपकरणों की जांच शुरू कर दी। फैक्ट्री संचालक ने जब आपत्ति जताई कि उनके यहां तौल से जुड़ा कोई काम नहीं होता, तो आरोपी ने कार्रवाई की धमकी देते हुए फर्जी चालान काट दिया। इससे संदेह गहराने पर फैक्ट्री मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जांच में आरोपी की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। उसके पास केवल कांटे (तौल उपकरण) की मरम्मत का लाइसेंस था, लेकिन वह इसी के आधार पर खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था। उसने “हरियाणा लीगल मेट्रोलॉजी इंफोर्समेंट” के नाम से फर्जी लेटरहेड और मोहरें भी तैयार कर रखी थीं, जिनका इस्तेमाल वह वसूली के लिए करता था।

पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने एक अन्य दुकानदार से 5400 रुपये की अवैध वसूली की थी। मौके पर ही पीड़ित को बुलाकर उससे पैसे वापस दिलवाए गए। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके पास न तो चालान काटने का अधिकार था और न ही किसी प्रकार की आधिकारिक कार्रवाई करने की अनुमति।

सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके कब्जे से फर्जी दस्तावेज, रसीद बुक और मोहरें बरामद की गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे आगे की पूछताछ के लिए सीआईए-3 करनाल को सौंप दिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने पिछले एक साल में कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.