Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में बीआरसी भुगतान में लापरवाही पर जूनियर इंजीनियर सस्पेंड

Summer express, ऊना  | ऊना जिले के जल शक्ति विभाग में कार्यरत एक जूनियर इंजीनियर को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मामला ब्लॉक रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर्स (बीआरसी) के लंबित वेतन भुगतान से जुड़ा है, जिसे समय पर जारी न किए जाने को विभाग ने गंभीर चूक माना है। संबंधित इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही उसे तत्काल सर्किल कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, जल जीवन मिशन के तहत अक्तूबर 2025 से मार्च 2026 तक के भुगतान के लिए करीब 1.10 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी। इसमें से 8.40 लाख रुपये विशेष रूप से ऊना में बीआरसी कर्मियों के वेतन के लिए भेजे गए थे, लेकिन इसके बावजूद भुगतान लंबित रखा गया। इस लापरवाही को देखते हुए विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।

विभाग ने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी से सात दिनों के भीतर जवाब लिया जाए कि उनके खिलाफ निलंबन जैसी अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। साथ ही सभी बकाया भुगतान तत्काल जारी करने और दस दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

अधीक्षण अभियंता ई. नरेश धीमान ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संबंधित जूनियर इंजीनियर को नोटिस जारी किया जा रहा है और उसे तत्काल प्रभाव से सर्किल कार्यालय में तैनात किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - भिवानी बस हादसा: धमाके के बाद लगी आग में दो की मौत, विस्फोट की आशंका गहराई

भिवानी बस हादसा: धमाके के बाद लगी आग में दो की मौत, विस्फोट की आशंका गहराई

Summer express, भिवानी  | भिवानी जिले के बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव मिलकपुर के पास एक निजी बस में लगी भीषण आग ने दो लोगों की जान ले ली, जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। जब अचानक बस में तेज धमाका हुआ और कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट...
Summer Express - हमीरपुर के भूपेंद्र सिंह कंवर बने एयर वाइस मार्शल, 34 साल की सेवा का मिला सम्मान

हमीरपुर के भूपेंद्र सिंह कंवर बने एयर वाइस मार्शल, 34 साल की सेवा का मिला सम्मान

Summer express, हमीरपुर  | हमीरपुर जिले के ढोह गांव निवासी भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भूपेंद्र सिंह कंवर को बड़ी जिम्मेदारी के साथ पदोन्नति मिली है। उन्हें एयर कमोडोर से पदोन्नत कर एयर वाइस मार्शल बनाया गया है। करीब 34 वर्षों की उत्कृष्ट और समर्पित सेवा के बाद हासिल हुई यह उपलब्धि न केवल उनके...
Summer Express - हमीरपुर में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस

हमीरपुर में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस

Summer express, हमीरपुर, अरविंद  | जिला के गांधी चौक पर अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस काफी धूमधाम के साथ बनाया गया। यहां पर 100 से ज्यादा छात्र एकत्रित हुए तथा प्रस्तुतियां दी गई। स्कूल प्रबंधकों के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि नृत्य सिर्फ मनोरंजन का ही साधन...
Summer Express - नगरोटा में बड़ा हादसा टला: स्कूल बस और बोलेरो की टक्कर से बाल-बाल बचे बच्चे

नगरोटा में बड़ा हादसा टला: स्कूल बस और बोलेरो की टक्कर से बाल-बाल बचे बच्चे

Summer express, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) | हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक स्कूल बस और सामने से आ रही बोलेरो वाहन के बीच टक्कर होते-होते बच गई। यह घटना रोंखर गांव के पास उस समय हुई, जब बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी...
Summer Express - एचआरटीसी ने ई-बस सप्लाई में देरी पर कंपनी पर ठोका 8 करोड़ का जुर्माना

एचआरटीसी ने ई-बस सप्लाई में देरी पर कंपनी पर ठोका 8 करोड़ का जुर्माना

Summer express, शिमला |हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई में देरी पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने सख्त रुख अपनाते हुए बस निर्माता कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड पर करीब आठ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा के अनुसार बसों की आपूर्ति न करने पर कंपनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.