Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में जमीन घोटाला: AAP नेता अमन गोयल गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज़ बनाकर कब्जे की कोशिश का आरोप

Summer express, फरीदाबाद  | हरियाणा के फरीदाबाद से जमीन धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के व्यापार मंडल अध्यक्ष अमन गोयल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जमीन हड़पने की कोशिश और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस आज उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है।

पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला सेक्टर-35 स्थित प्लॉट नंबर 71 से जुड़ा है, जिस पर लंबे समय से स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा था। दिल्ली निवासी माला शर्मा ने यह प्लॉट विधिवत खरीदा था। हालांकि, बाद में उसी जमीन को मूल मालिक ने दोबारा अमन गोयल के नाम कर दिया। इस बीच प्लॉट के मालिक का निधन हो गया, जिससे विवाद और गहरा गया।

जांच में सामने आया कि माला शर्मा के पास प्लॉट की मूल रजिस्ट्री मौजूद थी, जबकि अमन गोयल के पास केवल उसकी प्रमाणित प्रति थी। इसके बावजूद उसने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। माला शर्मा ने इस मामले को अदालत में चुनौती दी, जहां सेशन कोर्ट, हाईकोर्ट और अंततः सुप्रीम कोर्ट तक सभी स्तरों पर फैसला उनके पक्ष में आया।

पुलिस का कहना है कि जमीन पर कब्जा करने के इरादे से अमन गोयल ने करीब दो महीने पहले अपने एक सहयोगी जितेंद्र पाराशर के नाम से बैकडेटेड फर्जी एग्रीमेंट तैयार कराया। जांच में पाया गया कि यह दस्तावेज वर्ष 2024 में बनाया गया था, लेकिन उस पर 2023 की तारीख दर्शाई गई थी, जो स्पष्ट रूप से जालसाजी का मामला है।

थाना प्रभारी के मुताबिक, पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी खुलासा करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.