Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जींद का फौजी रहस्यमय हालात में लापता, होटल में ठहरने से बढ़ी चिंता

Summer express, जींद I हरियाणा के जींद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गांव राजगढ़ का रहने वाला भारतीय सेना का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। विशाखापट्टनम में तैनात यह जवान छुट्टी लेकर घर आने के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा और करीब डेढ़ महीने तक शहर के एक होटल में ठहरा रहा। अब होटल से भी उसके गायब होने के बाद परिजनों में अनहोनी की आशंका गहराती जा रही है।

लापता जवान की पहचान मनदीप के रूप में हुई है, जो वर्ष 2012 में सेना में भर्ती हुआ था। उसके पिता कपूर सिंह के अनुसार, मनदीप फरवरी में 40 दिन की छुट्टी लेकर घर आने वाला था। वह 2 अप्रैल तक परिवार से फोन पर संपर्क में रहा और खुद को ड्यूटी पर तैनात बताता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब 17 अप्रैल को विशाखापट्टनम स्थित उसकी यूनिट से परिवार को सूचना मिली कि वह ड्यूटी से गैरहाजिर है।

परिजनों ने जब मनदीप के दोस्त से संपर्क किया तो पता चला कि उसका सामान जींद के सफीदों रोड स्थित ‘IT’S STAY’ होटल में रखा हुआ है। होटल संचालक के अनुसार, मनदीप होटल में आया था और लगातार वहीं रह रहा था। रिकॉर्ड के मुताबिक, वह 3 अप्रैल को होटल छोड़कर चला गया, जिसके बाद से उसके दोनों मोबाइल फोन बंद हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जवान की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के जरिए उसकी आखिरी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

जवान के अचानक लापता होने और घर के पास ही होटल में गुपचुप तरीके से ठहरने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल परिजन गहरे सदमे और चिंता में हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.