Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुंग खड्ड अवैध खनन मामला: हमीरपुर में बीजेपी विधायक आशीष शर्मा के रिश्तेदारों को जमानत

हमीरपुर, अरविंद -: हमीरपुर जिले की पुंग खड्ड में अवैध खनन से जुड़े चर्चित मामले में हमीरपुर सदर से विधायक आशीष शर्मा के छोटे भाई और चाचा को अदालत से जमानत मिल गई है। करीब 17 दिनों तक जेल में रहने के बाद दोनों आरोपियों को रिहा किया गया।

जिला कारागार से बाहर आने पर विधायक आशीष शर्मा अपनी पत्नी और समर्थकों के साथ उन्हें लेने पहुंचे। रिहाई के बाद दोनों ने सबसे पहले मंदिर में माथा टेका और समर्थकों का धन्यवाद किया।

इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने न्यायपालिका और कानूनी प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए अदालत का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार पर राजनीतिक द्वेष से काम करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सरकार ने इस मामले को व्यक्तिगत बनाकर उनके परिवार तक पहुंचा दिया, जो अनुचित है।उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में शिकायतकर्ता, जांच एजेंसी और गवाह—तीनों की भूमिका पुलिस ही निभा रही है, जिससे निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर अदालत में पेश किया गया।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार संकीर्ण सोच के साथ काम कर रही है और राजनीतिक विरोध को व्यक्तिगत लड़ाई में बदल रही है।

उल्लेखनीय है कि महालक्ष्मी स्टोन क्रशर से जुड़े इस अवैध खनन मामले में आरोपियों को पहले हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय और बाद में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली थी। सुप्रीम कोर्ट ने 19 मार्च 2026 को उन्हें चार सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। इसके बाद दोनों ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया था।अब 17 दिन बाद हमीरपुर की अदालत ने दोनों को जमानत दे दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पुंग खड्ड अवैध खनन मामला: हमीरपुर में बीजेपी विधायक आशीष शर्मा के रिश्तेदारों को जमानत

पुंग खड्ड अवैध खनन मामला: हमीरपुर में बीजेपी विधायक आशीष शर्मा के रिश्तेदारों को जमानत

हमीरपुर, अरविंद -: हमीरपुर जिले की पुंग खड्ड में अवैध खनन से जुड़े चर्चित मामले में हमीरपुर सदर से विधायक आशीष शर्मा के छोटे भाई और चाचा को अदालत से जमानत मिल गई है। करीब 17 दिनों तक जेल में रहने के बाद दोनों आरोपियों को रिहा किया गया। जिला कारागार से बाहर आने पर...
Summer Express - भाजपा पर विक्रमादित्य सिंह का हमला,महिला आरक्षण से लेकर महंगाई तक कई मुद्दों पर घेरा

भाजपा पर विक्रमादित्य सिंह का हमला,महिला आरक्षण से लेकर महंगाई तक कई मुद्दों पर घेरा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने महिला सम्मान, महंगाई, विकास कार्यों और चुनावी प्रक्रिया सहित कई अहम मुद्दों पर केंद्र और भाजपा की नीतियों को घेरते हुए सवाल उठाए। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा...
Summer Express - छोटा शिमला में ढाबे में आग से मचा हड़कंप, समय रहते पाया गया नियंत्रण

छोटा शिमला में ढाबे में आग से मचा हड़कंप, समय रहते पाया गया नियंत्रण

शिमला, संजू -: राजधानी शिमला के छोटा शिमला क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ढाबे में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना गुरुद्वारे के समीप स्थित एक लकड़ी के मकान में हुई, जिससे आग के तेजी से फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया था। हालांकि स्थानीय लोगों, पुलिस और अग्निशमन विभाग की...
Summer Express - हमीरपुर में नाबालिग विवाह के दो मामले उजागर,गर्भावस्था के दौरान हुआ खुलासा

हमीरपुर में नाबालिग विवाह के दो मामले उजागर,गर्भावस्था के दौरान हुआ खुलासा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र से नाबालिग लड़कियों की शादी के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। इन मामलों का खुलासा तब हुआ जब दोनों लड़कियां गर्भवती अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई जांच में सामने आया कि दोनों ही लड़कियां...
Summer Express - शिमला में पुलिस की कार्रवाई,दुर्व्यवहार करने वाला ASI लाइन हाजिर ..वायरल वीडियो के बाद सख्त कार्रवाई

शिमला में पुलिस की कार्रवाई,दुर्व्यवहार करने वाला ASI लाइन हाजिर ..वायरल वीडियो के बाद सख्त कार्रवाई

Summer express/शिमला, संजू -: शिमला जिले में सामने आए एक वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) द्वारा एक टैक्सी चालक के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते हुए और उसे लात मारते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि यह घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.