Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में भाजपा की बहुमत सरकार तय, कांग्रेस का होगा सफाया: अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर ,चंडीगढ़ I हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी विकास, सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

मीडिया से बातचीत में विज ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह जनता के भरोसे का संकेत है और अन्य दलों को पूरी तरह नकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा की लहर है, जिसका असर पंजाब और निकाय चुनावों में भी देखने को मिलेगा।

विज ने विश्वास जताया कि पंजाब में भी भाजपा नया इतिहास रचेगी। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सात सांसदों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें मान्यता मिल चुकी है और वे चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए विज ने कहा कि यह कोई संगठित राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक “जुगाड़” है, जिसकी न स्पष्ट विचारधारा है और न ही कोई ठोस कार्यक्रम।

उन्होंने कहा कि देश की जनता विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और जनकल्याण के मुद्दों पर भाजपा पर भरोसा जता रही है और यही पार्टी देश को आगे बढ़ाने में सक्षम है।

साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए विज ने कहा कि कांग्रेस का प्रभाव लगातार खत्म हो रहा है और आने वाले समय में वह पूरी तरह राजनीतिक परिदृश्य से गायब हो जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पंचकूला चुनाव: 1200 पुलिसकर्मी तैनात, संवेदनशील बूथों पर कमांडो निगरानी

पंचकूला चुनाव: 1200 पुलिसकर्मी तैनात, संवेदनशील बूथों पर कमांडो निगरानी

Summer express, पंचकूला | पंचकूला नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। 10 मई को होने वाले मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई है। सेक्टर-4 स्थित...
Summer Express - Auto Draft

पानीपत में सीवर सफाई के दौरान हादसा, जहरीली गैस से दो कर्मचारियों की मौत

Summer express, पानीपत | पानीपत जिले में एक दर्दनाक हादसे में सीवर लाइन की सफाई के दौरान दो युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना चौटाला रोड स्थित एक हैचरी में हुई, जो जननायक जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेंद्र कादियान से जुड़ी बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय...
Summer Express - फरीदकोट में युवक हथियार सहित गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश का शक

फरीदकोट में युवक हथियार सहित गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश का शक

Summer express, फरीदकोट | फरीदकोट पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर संभावित बड़ी वारदात को टालने का दावा किया है। आरोपी के कब्जे से 9 एमएम की ग्लॉक पिस्टल, एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान राज पुत्र...
Summer Express - Auto Draft

पालघर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 44 लाख की ब्राउन शुगर बरामद

Summer express, पालघर | महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 44 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद की है। इस मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक...
Summer Express - गुरुग्राम में नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई, 5 मंजिला पीजी भवन ध्वस्त

गुरुग्राम में नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई, 5 मंजिला पीजी भवन ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम | गुरुग्राम पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़े तस्कर की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई की है। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र के कन्हई गांव में रहने वाले आरोपी सतपाल उर्फ इलियास की पांच मंजिला इमारत को प्रशासन की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस के अनुसार,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.