Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना की छात्रा सेहजल कटारिया ने 12वीं कॉमर्स में 96.6% अंक लेकर किया प्रदेश का नाम रोशन

Summer express/ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित प्लस टू परीक्षा परिणाम में जिला ऊना की छात्रा सेहजल कटारिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। गर्ल्स सरकारी स्कूल की इस होनहार छात्रा ने कॉमर्स संकाय में 500 में से 483 अंक प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

सेहजल की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रशासन ने इस मौके पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया और छात्रा को सम्मानित किया। सेहजल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने लगातार मेहनत की और समय का सही उपयोग किया।सेहजल ने आगे की पढ़ाई के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं देने की इच्छा जताई है। साथ ही उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है।

वहीं, परिजनों ने भी बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उसकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। शिक्षकों ने भी सेहजल को बधाई देते हुए कहा कि उसकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि सेहजल ने अपनी लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है और भविष्य में भी वह इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.