Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भरवाईं स्कूल की छात्रा श्वेता ने रचा इतिहास, हिमाचल मेरिट में छठा स्थान हासिल

Summer express/ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणामों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरवाईं की छात्रा श्वेता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। आर्ट्स संकाय की इस होनहार छात्रा ने 500 में से 491 अंक हासिल कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

श्वेता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय प्रशासन को दिया। उनके पिता राजीव कुमार और माता पुरुषोत्तमी देवी ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। श्वेता ने बताया कि वह भविष्य में सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने श्वेता की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसे मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह पूरे स्कूल के लिए गर्व का क्षण है और श्वेता की मेहनत अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

वहीं श्वेता के दादा सुभाष चंद, जो गांव अलोह के निवासी हैं, ने भी अपनी पोती की सफलता पर प्रसन्नता जताई और स्कूल के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिवार का इस विद्यालय से गहरा संबंध रहा है और आज श्वेता ने पूरे गांव को गौरवान्वित किया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.