Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित, श्रद्धालुओं को ऋषिकेश में रोका गया

उत्तराखंड  | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनज़र प्रशासन ने चारधाम यात्रा को अगले 24 घंटों के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। राज्य के कई जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते ऋषिकेश पहुंचे तीर्थयात्रियों को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है।

गढ़वाल कमिश्नर ने बताया कि मौसम और मार्गों की स्थिति की समीक्षा के बाद ही यात्रा फिर से शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थलों की ओर न जाएं।

आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट पर

प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि राहत एवं बचाव टीमें तैनात कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को मौसम अपडेट लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी जा रही है।

भूस्खलन से कई मार्ग बंद

लगातार हो रही बारिश के चलते अनेक मार्गों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रुक कर मौसम साफ होने का इंतजार करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.