Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्यास में उफान: पंडोह डैम के खुले गेट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Mandi,29 June 

लारजी डैम की फ्लशिंग प्रक्रिया के चलते पंडोह डैम के सभी पांच गेट खोल दिए गए हैं, जिससे ब्यास नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के अनुसार, डैम में हर सेकंड 36,000 क्यूसेक पानी आ रहा है, जिसमें से 34,000 क्यूसेक सीधे ब्यास नदी में छोड़ा जा रहा है। शेष 2,000 क्यूसेक पानी बिग्गी सुरंग के ज़रिए निकाला जा रहा है।

यह फ्लशिंग प्रक्रिया 30 जून सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। हर साल मानसून से पहले डैम में जमा सिल्ट और गाद को हटाने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जाती है।

प्रशासन की अपील: नदी से दूर रहें

ब्यास नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ने के चलते जिला प्रशासन और BBMB ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से नदी के किनारे न जाने की सख्त चेतावनी जारी की है। पालतू पशुओं को भी नदी के आसपास न ले जाने का अनुरोध किया गया है।

ज्यूणी खड्ड में उफान, स्थिति गंभीर

पंडोह क्षेत्र की ज्यूणी खड्ड भी उफान पर है और ब्यास की धारा के साथ मिलकर जोखिम को और बढ़ा रही है। ऐसे में क्षेत्रवासियों से और अधिक सतर्क रहने को कहा गया है।

आपात स्थिति में संपर्क करें:

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने जनता से मौसम और प्रशासनिक अलर्ट को गंभीरता से लेने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:

📞 01905-226201, 226202, 226203, 226204
📱 व्हाट्सएप: 85447-71889

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.