Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाकर 22 हजार किया, ओपीडी सेवाएं फिर से सामान्य

पटियाला | पंजाब सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न डॉक्टर्स को बड़ी राहत देते हुए उनके मासिक स्टाइपेंड में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। अब इंटर्न डॉक्टरों को ₹15,000 की बजाय ₹22,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। इसके साथ ही पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों और सीनियर रेजिडेंट्स के वेतन में भी इजाफा किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, पीजी डॉक्टरों को अब पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष में क्रमश: ₹76,000, ₹77,000 और ₹78,000 मिलेंगे। वहीं, सीनियर डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹92,000 से ₹94,000 तक किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार की पहल के बाद अब प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर सहित सभी सेवाएं फिर से सामान्य रूप से शुरू हो गई हैं।

हड़ताल के बाद बनी सहमति

गौरतलब है कि स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर बीते दिनों हड़ताल पर चले गए थे, जिससे ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई थीं। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने भी सरकार पर निशाना साधा था।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि लंबे समय से वेतन संशोधन की मांग पर विचार चल रहा था। जैसे ही मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को इसकी जानकारी दी गई, उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद डॉक्टरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई, जिसमें वित्त मंत्री की अध्यक्षता में सभी पहलुओं पर चर्चा हुई और अंततः स्टाइपेंड बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगी। इसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली और सभी स्वास्थ्य सेवाएं फिर से सुचारु कर दी गई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.