Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बैठक पर टिकी निगाहें

नई दिल्ली |  संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए लोकसभा और राज्यसभा की बैठक बुलाने की अनुमति दे दी है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि सत्र के दौरान 13 और 14 अगस्त को बैठक नहीं होगी, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा प्रबंध किए जा सकें।

क्यों अहम है यह सत्र?

इस बार का मानसून सत्र “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद संसद की पहली बैठक होगी। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत ने PoK और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सरकार की इस जवाबी कार्रवाई को अब तक के सबसे सटीक सैन्य अभियानों में गिना जा रहा है।

विपक्ष ने की थी विशेष सत्र की मांग

इस ऑपरेशन को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA के 16 दलों ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी। विपक्ष का कहना था कि संसद में इस सैन्य कार्रवाई की रणनीति, उद्देश्य और दीर्घकालिक प्रभावों पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए। हालांकि सरकार ने विशेष सत्र से इनकार करते हुए कहा कि मानसून सत्र में ही इन विषयों पर चर्चा का पूरा मौका मिलेगा।

संभावित विधायी एजेंडा

जानकारों का मानना है कि इस मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार कुछ अहम विधेयकों को सदन में पेश कर सकती है। इन विधेयकों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा, डिजिटल मीडिया और न्यायिक सुधार से जुड़े कानून शामिल हो सकते हैं।

बजट सत्र के बाद पहला बड़ा सत्र

इस साल संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था, जो 4 अप्रैल को स्थगित कर दिया गया। तब से अब तक यह वर्ष का पहला और एकमात्र पूर्ण सत्र रहा है। ऐसे में मानसून सत्र को लेकर सभी राजनीतिक दलों और जनता की निगाहें टिकी हुई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.