Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नादौन में कांग्रेस समर्थित जिला परिषद प्रत्याशियों की घोषणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:नादौन विधानसभा क्षेत्र की चारों जिला परिषद सीटों के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने वीरवार को उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए चुनावी तैयारियों को गति दे दी। पार्टी ने विभिन्न वार्डों में स्थानीय चेहरों पर भरोसा जताते हुए विकास और जनसंपर्क को मुख्य आधार बनाया है।

जारी सूची के अनुसार वार्ड-16 लड़हा से अंजना कुमारी भारती को उम्मीदवार बनाया गया है। अंजना कश्मीर गांव की निवासी हैं और लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। वहीं वार्ड-17 मालग से कंचन धीमान को मैदान में उतारा गया है, जो धनेटा क्षेत्र से संबंध रखती हैं।वार्ड-18 अमलैहड़ से रविंद्र कुमार गद्दी को कांग्रेस का समर्थन मिला है। रविंद्र जंगलू गांव के निवासी हैं और क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी के लिए पहचाने जाते हैं। इसके अलावा वार्ड-19 सपडोह से सीमा चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। सीमा फस्टे पंचायत के चढूंह गांव की रहने वाली हैं।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने कहा कि पार्टी समर्थित सभी उम्मीदवार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिला परिषद चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं लड़े जाते, इसलिए क्षेत्र के विकास और मजबूत नेतृत्व को ध्यान में रखते हुए योग्य उम्मीदवारों का समर्थन किया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि चारों प्रत्याशी जनता के सहयोग से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.