Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी सरकार की नीतियां जनहित में,मेयर चुनाव में भाजपा की जीत जनता का विश्वास : मोहनलाल गुप्ता

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:बीजेपी के वरिष्ठ नेता मोहनलाल गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार की नीतियों को जनहितैषी बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार विकास और जनकल्याण के कार्यों में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि देश और प्रदेश की जनता लगातार भाजपा पर भरोसा जता रही है और हर चुनाव में पार्टी को समर्थन मिल रहा है।

मोहनलाल गुप्ता ने हाल ही में हरियाणा में हुए मेयर चुनावों में भाजपा की जीत को जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम साफ दर्शाते हैं कि प्रदेश की जनता विकास, पारदर्शिता और सुशासन की राजनीति के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब, किसान, युवा, महिला और व्यापारी वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू कर रही है, जिनका सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की नीति पर काम कर रही है। प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है। भाजपा नेता ने दावा किया कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और जनता का विश्वास भी बढ़ रहा है।पश्चिम बंगाल की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहनलाल गुप्ता ने कहा कि वहां लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भाजपा का सशक्त होना बेहद जरूरी था। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता लंबे समय से बदलाव चाहती थी और अब लोग भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा का बढ़ता जनाधार लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल की बचत को लेकर की गई अपील का भी समर्थन किया। मोहनलाल गुप्ता ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को ईंधन बचाने की दिशा में गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बेहद जरूरी है। लोगों को अनावश्यक वाहन प्रयोग कम करना चाहिए और ऊर्जा संरक्षण की आदत अपनानी चाहिए।उन्होंने कहा कि कैथल में भाजपा दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है।पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की जनहितकारी नीतियों के कारण जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा प्रदेश और देश में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.