Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने माता श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा

भाजपा की विभिन्न राज्यों में बड़ी जीत पर जताया आभार, विधिवत पूजा-अर्चना कर मां का लिया आशीर्वाद

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और कई राज्यों में मिली बड़ी सफलता के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीपी नड्डा  हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर  पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुल देवी मां श्री नैना देवी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की और देश में सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भाजपा नेताओं और मंदिर प्रशासन ने उनका स्वागत किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीपी नड्डा शनिवार को हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर  पहुंचे, जहां उन्होंने मां नैना देवी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।मंदिर पहुंचने पर स्थानीय पुजारी वर्ग और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह में पुजारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।पूजा के दौरान जेपी नड्डा ने मंदिर परिसर स्थित प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कीं और कन्या पूजन भी किया। उन्होंने देश की उन्नति, शांति और जनकल्याण की कामना करते हुए मां का धन्यवाद व्यक्त किया।इस अवसर पर श्री नैना देवी के विधायक एवं भाजपा नेता रणधीर शर्मा  भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंदिर न्यास की ओर से केंद्रीय मंत्री को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और श्रद्धालुओं में भी जेपी नड्डा के आगमन को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - जाट धर्मशाला में चौपाई महामेले का आयोजन, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने की शिरकत

जाट धर्मशाला में चौपाई महामेले का आयोजन, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने की शिरकत

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू -: पलवल स्थित जाट धर्मशाला में जाट समाज विकास समिति की ओर से “चौपाई महामेला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा  मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम और पूर्व विधायक दीपक मंगला  विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल महंगाई के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर पर कार्यक्रम में पहुंचे असीम गोयल

पेट्रोल-डीजल महंगाई के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर पर कार्यक्रम में पहुंचे असीम गोयल

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान आज एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ईंधन संकट के बीच अनोखे अंदाज में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। पूर्व मंत्री असीम गोयल आज अपने भाई के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर पर सवार होकर...
Summer Express - फरीदाबाद में आंधी-बारिश बनी हादसे की वजह, निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से महिला समेत तीन बच्चे घायल

फरीदाबाद में आंधी-बारिश बनी हादसे की वजह, निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से महिला समेत तीन बच्चे घायल

Summer express/फरीदाबाद,अनिल मंगला -:फरीदाबाद में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर-15 स्थित आजाद कॉलोनी में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत की चौथी मंजिल की दीवार पड़ोस के दो मंजिला मकान की छत पर गिर गई। हादसे में मकान के अंदर मौजूद महिला और उसके तीन बच्चे गंभीर...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य, कहा- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य, कहा- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ

Summer express/शिमला , संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और कूटनीतिक मोर्चे पर केंद्र सरकार की नीतियां प्रभावी साबित नहीं हो रही हैं, जिसका सीधा असर...
Summer Express - सुरेंद्र चौहान की सेहब  कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील, बोले- एजीएम में होगा वेतन बढ़ोतरी पर फैसला

सुरेंद्र चौहान की सेहब  कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील, बोले- एजीएम में होगा वेतन बढ़ोतरी पर फैसला

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला में सेहब कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बढ़ते कचरे और लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने अब वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है। शहर के अलग-अलग वार्डों में फोकल प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां से गाड़ियों के माध्यम से कचरा उठाया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.