Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गैराज में खड़ी कार का कट गया टोल, मालिक रह गया हैरान

Summer express/ मंडी, धर्मवीर -: तकनीक के इस दौर में कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक अजीब मामला मंडी शहर में सामने आया है, जहां घर के गैराज में खड़ी कार का टोल प्लाजा पर शुल्क कटने का संदेश मिलने से वाहन मालिक हैरान रह गया।

रामनगर मंगवाई निवासी युगल किशोर शर्मा, जिन्हें लोग काकू पंडित ब्रदर्स के नाम से भी जानते हैं, सोमवार सुबह उस समय परेशान हो गए जब उनके मोबाइल पर टोल कटने का मैसेज आया। संदेश के अनुसार 17 मई की रात 11 बजकर 32 मिनट पर मंडी-चंडीगढ़ फोरलेन स्थित गड़ा मोड़ टोल प्लाजा पर उनकी कार नंबर एचपी 33एफ 2038 से 155 रुपये का टोल काटा गया। इतना ही नहीं, मैसेज में यह भी बताया गया कि उनके फास्टैग खाते में अब शून्य बैलेंस बचा है।संदेश पढ़ते ही युगल किशोर ने तुरंत अपने घर के गैराज की जांच की। उन्होंने देखा कि कार वहीं सुरक्षित खड़ी थी और गैराज पर ताला भी लगा हुआ था। परिवार में केवल पति-पत्नी ही रहते हैं और गाड़ी को किसी अन्य व्यक्ति ने भी इस्तेमाल नहीं किया था। ऐसे में बिना गाड़ी निकले टोल कटने की घटना ने उन्हें पूरी तरह चौंका दिया।

युगल किशोर ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी लेने के लिए मैसेज में दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं लग पाई। अब उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने का फैसला लिया है।यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि वाहन घर में खड़ा हो और फिर भी टोल कट जाए, तो यह तकनीकी गड़बड़ी या किसी बड़ी लापरवाही का संकेत हो सकता है। वाहन मालिक ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और कटे हुए पैसे वापस दिलाने की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा दिवस पर पलवल में हीरक जयंती समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हरियाणा दिवस के अवसर पर रविवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज :दिन में बढ़ा तापमान, नारनौल में सबसे ठंडी रात

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि,...

ऑस्ट्रेलिया में ट्रक हादसे में करनाल के 24 वर्षीय युवक की मौत, बेटे को विदेश भेजने के लिए पिता ने बेची थी जमीन

Summer express, करनाल। बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना लेकर ऑस्ट्रेलिया गए हरियाणा के करनाल जिले के एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ब्याना गांव निवासी 24 वर्षीय तुषार कंबोज की न्यू साउथ वेल्स के ह्यूम हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर में जान चली गई।...

हरेरा पंचकूला के चेयरमैन परनीत एस. सचदेव का इस्तीफा मंजूर, 20 अक्टूबर से पद रिक्त

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (हरेरा) पंचकूला के चेयरमैन का पद रिक्त हो गया है। राज्यपाल ने चेयरमैन परनीत एस. सचदेव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने 21 जुलाई को अपने पद से त्यागपत्र दिया था, जिसे राज्यपाल की मंजूरी के बाद 20 अक्टूबर से प्रभावी माना गया है। इसके साथ...

राष्ट्रपति पुलिस निशान अलंकरण समारोह में बोले प्रशासक गुलाब चंद कटारिया; नशे के खिलाफ अब तक 196 केस दर्ज, 211 गिरफ्तार

Summer express/मोनिका रावत, चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में चंडीगढ़ ने देश में अगुवाई की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में इन कानूनों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हुई और प्रधानमंत्री की मौजूदगी में चंडीगढ़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.