Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निकाय चुनाव परिणामों पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, विधायक आशीष शर्मा बोले- आंकड़ों की राजनीति कर रही सरकार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर में नगर निकाय चुनावों के परिणाम आने के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा  ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पिछले साढ़े तीन वर्षों से केवल आंकड़ों का खेल दिखाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की स्थिति बेहद कमजोर है, जबकि सरकार उपलब्धियों के बड़े-बड़े दावे कर रही है।

हमीरपुर के जंगलरोपा वार्ड में भाजपा प्रत्याशी सोनी शर्मा के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निकाय चुनावों में अपनी जीत को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं पहले यह बयान दिया था कि कांग्रेस पार्टी आधिकारिक तौर पर अपने उम्मीदवार मैदान में नहीं उतार रही है, ऐसे में अब चुनाव परिणामों को कांग्रेस की जीत बताना जनता को गुमराह करने जैसा है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से निराश हो चुकी है और आने वाले समय में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया होना तय है। विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल प्रदेश के इतिहास के सबसे कमजोर कार्यकालों में गिना जाएगा क्योंकि जनता महंगाई, बेरोजगारी और विकास कार्यों की धीमी रफ्तार से परेशान है।आजाद उम्मीदवारों की खरीद-फरोख्त के कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आशीष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हर चुनाव के बाद इस प्रकार के आरोप लगाती रही है। उन्होंने कहा कि चाहे राज्यसभा चुनाव हों या अन्य चुनाव, कांग्रेस अपनी हार छिपाने के लिए ऐसे मुद्दे उठाती है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता कांग्रेस के पास है और यदि कहीं खरीद-फरोख्त हुई है तो उसकी जिम्मेदारी भी सरकार की ही बनती है।विधायक ने लोगों से आगामी जिला परिषद चुनावों में भी भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.