Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस पर बरसे जयराम ठाकुर

Summer express/मंडी-: जयराम ठाकुर ने स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह  पर तीखा हमला बोला। सराज प्रवास के दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित बैठकों में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार चुनावी आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को व्यापक समर्थन मिला है और यह प्रदेश सरकार के खिलाफ जनता के बढ़ते असंतोष का संकेत है। जयराम ठाकुर ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के बाद अब ग्रामीण इलाकों में भी लोग कांग्रेस की अधूरी गारंटियों और विकास कार्यों की धीमी रफ्तार से नाराज हैं।नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई है और विकास कार्यों को लेकर सरकार के पास स्पष्ट उपलब्धियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा जता रही है। उनके अनुसार, आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.