Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में गर्मी का कहर: बिजली व्यवस्था पर बढ़ा दबाव, 700 से ज्यादा ट्रांसफार्मर जले

Summer express,हिसार। हरियाणा में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने बिजली व्यवस्था की हालत बिगाड़ दी है। प्रदेश में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने के साथ ही बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। हरियाणा स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में दैनिक बिजली खपत 24.50 करोड़ यूनिट के पार पहुंच चुकी है, जिससे बिजली ढांचे पर भारी दबाव बन गया है।

घरों, बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एसी और कूलरों का लगातार बढ़ता इस्तेमाल अब बिजली व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है। ओवरलोडिंग के चलते प्रदेशभर में पिछले तीन दिनों के भीतर 700 से अधिक ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। कई जिलों में लंबे बिजली कट और हाई वोल्टेज की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सिरसा में बिजली खपत एक करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है, जबकि गुरुग्राम में प्रतिदिन पांच करोड़ यूनिट से अधिक बिजली की मांग दर्ज की गई। झज्जर में पिछले वर्ष के मुकाबले 17.64 लाख यूनिट अधिक खपत रिकॉर्ड हुई है। वहीं भिवानी में औसत बिजली खपत 95 लाख यूनिट से ऊपर पहुंच गई है और जिले में 184 ओवरलोड ट्रांसफार्मर चिन्हित किए गए हैं।

रोहतक में बीते तीन दिनों की औसत बिजली खपत 93 लाख यूनिट रही, जबकि जींद में महज पांच दिनों के भीतर बिजली मांग 62 लाख यूनिट से बढ़कर 88 लाख यूनिट तक पहुंच गई। यमुनानगर में भी इस बार बिजली की मांग ने पिछले साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

प्रदेश में सबसे ज्यादा असर ट्रांसफार्मरों पर देखने को मिल रहा है। अकेले सिरसा जिले में एक सप्ताह के भीतर 107 ट्रांसफार्मर जल गए। चरखी दादरी में मई महीने के दौरान 54 ट्यूबवेल और 22 घरेलू ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। वहीं हांसी में पिछले एक महीने में 45 ट्रांसफार्मर जलने के मामले सामने आए हैं।

अंबाला में हाई वोल्टेज के कारण लोगों के एसी, कूलर और फ्रिज तक खराब हो गए। गांव अधोया में बिजली समस्याओं से परेशान ग्रामीणों ने पावर हाउस के बाहर धरना भी दिया। फतेहाबाद में बिजली तारों में आग लगने और लंबे बिजली कट की घटनाएं सामने आई हैं।

बढ़ती गर्मी और नौतपा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। कैथल समेत कई जिलों के अस्पतालों में हीट स्ट्रोक वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। मरीजों के लिए ओआरएस और आइवी फ्लूइड का अतिरिक्त स्टॉक भी रखा गया है।

बिजली विभाग लगातार ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और नए ट्रांसफार्मर लगाने में जुटा है। कुरुक्षेत्र में अब तक 120 ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा चुकी है, जबकि 80 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। झज्जर में बढ़ते लोड को संभालने के लिए 33 नए फीडर जोड़े गए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक तापमान इसी तरह बना रहा, तो बिजली मांग और बढ़ सकती है, जिससे प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर और दबाव पड़ने की आशंका है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.