Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, लॉकअप में बेचैन दिखा पति समर्थ सिंह

Summer express, भोपाल। ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। इस बीच उस स्थान की तस्वीरें सामने आई हैं, जहां से ट्विशा का शव बरामद हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों के बाद मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। वहीं दूसरी ओर, ट्विशा के पति समर्थ सिंह के सरेंडर के बाद पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार समर्थ सिंह ने गुरुवार दोपहर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद उसे जबलपुर से भोपाल लाकर कटारा हिल्स थाने में रखा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूरी रात समर्थ सिंह की गतिविधियों पर नजर रखी गई। अब पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी में है, ताकि मामले से जुड़े कई पहलुओं पर विस्तार से पूछताछ की जा सके।

रास्ते भर पुलिस ने किए सवाल

भोपाल लाते समय पुलिस अधिकारियों ने समर्थ सिंह से घटना को लेकर कई अहम सवाल पूछे। थाने पहुंचने के बाद भी उससे लगातार पूछताछ जारी रही। हालांकि समर्थ ने खुद को निर्दोष बताते हुए सभी आरोपों से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी शुरुआती पूछताछ हुई है और रिमांड मिलने के बाद जांच को और गहराई से आगे बढ़ाया जाएगा।

लॉकअप में परेशान नजर आया समर्थ

सूत्रों के अनुसार कटारा हिल्स थाने में बिताई गई रात समर्थ सिंह के लिए तनावपूर्ण रही। बताया जा रहा है कि वह देर रात तक सो नहीं पाया और काफी बेचैन दिखाई दिया। सुबह भी वह लंबे समय तक आराम करता रहा। पुलिस किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरत रही है। जिस थाने में उसे रखा गया है, वह उसके घर के नजदीक होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। थाने के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

मौके से मिले सबूतों की जांच जारी

इस बीच पुलिस उस घर की तस्वीरों और घटनास्थल से मिले अन्य सबूतों की भी जांच कर रही है, जहां ट्विशा शर्मा का शव मिला था। पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट, परिवार के बयान और मौके से मिले साक्ष्यों को जोड़कर पूरे मामले की कड़ियां तलाशने में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि समर्थ सिंह को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे मामले से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.