Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पर्यटकों की लापरवाही से सोलन की पेयजल योजना पर संकट, अश्विनी नदी में बढ़ा प्रदूषण

Summer express, सोलन। सोलन शहर को पेयजल उपलब्ध कराने वाली अश्वनी खड्ड पेयजल योजना पर अब प्रदूषण का खतरा मंडराने लगा है। शहर की मुख्य जल आपूर्ति का स्रोत मानी जाने वाली अश्विनी नदी में पर्यटकों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी के कारण जल स्रोत दूषित होने की आशंका बढ़ गई है। साधुपाल पुल के पास बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक नदी किनारे मौज-मस्ती कर रहे हैं, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार पर्यटक नदी में स्नान करने, पिकनिक मनाने और मनोरंजन गतिविधियों के दौरान प्लास्टिक कचरा, खाने-पीने का सामान और अन्य अपशिष्ट सीधे नदी में फेंक रहे हैं। लगातार बढ़ती इस गंदगी का असर अब नदी की स्वच्छता और जल गुणवत्ता पर पड़ने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया गया तो सोलन शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

प्रशासन द्वारा पहले भी कई बार स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि अश्विनी नदी के किनारे किसी भी प्रकार की पर्यटन और मनोरंजन गतिविधियों पर रोक रहेगी। इसके बावजूद साधुपाल क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़ लगातार जुट रही है और नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

अश्विनी नदी क्षेत्र कभी प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों के बीच लोकप्रिय माना जाता था, लेकिन अनियंत्रित पर्यटन गतिविधियों ने अब इस क्षेत्र को पर्यावरणीय संकट की ओर धकेल दिया है। नदी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर स्थानीय लोग भी चिंता जता रहे हैं और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

अब निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि वह अपने आदेशों को प्रभावी ढंग से लागू कर पाता है या नहीं। यदि जल्द सख्ती नहीं बरती गई तो सोलन की पेयजल सुरक्षा पर बड़ा खतरा खड़ा हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.