Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पूर्व सैनिकों ने संभाली व्यवस्था

Summer express, विकास शर्मा ,चिंतपूर्णी। रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण मंदिर परिसर में भीड़ बढ़ गई और गेट नंबर-1 के पास अचानक लाइन व्यवस्था बिगड़ने से अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें अव्यवस्थित हो गईं, जिससे मंदिर प्रशासन को तत्काल व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़े।

जानकारी के अनुसार पंचायत चुनावों के चलते मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात 136 होमगार्ड जवानों में से 110 जवानों को चुनाव ड्यूटी पर भेज दिया गया है। सुरक्षा कर्मियों की कमी के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कतें सामने आईं।

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर तुरंत सक्रिय हुए। उन्होंने मंदिर में तैनात एक्स-सर्विसमैन यानी पूर्व सैनिकों को मोर्चा संभालने के निर्देश दिए। पूर्व सैनिकों ने तुरंत लाइन व्यवस्था को नियंत्रित करना शुरू किया और कुछ ही समय में श्रद्धालुओं की आवाजाही को फिर से व्यवस्थित कर दिया गया।

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि भीड़ को देखते हुए पूर्व सैनिकों से अतिरिक्त ड्यूटी करवाई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के दौरान होमगार्ड जवानों की कमी बनी रहेगी, इसलिए फिलहाल मंदिर की लाइन व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन की जिम्मेदारी पूर्व सैनिकों को सौंपी गई है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मंदिर प्रशासन लगातार व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का प्रयास कर रहा है। वहीं पूर्व सैनिकों की तत्परता और अनुशासन के चलते मंदिर परिसर में हालात जल्द सामान्य हो गए और श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक माता के दर्शन किए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.