Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्नाटक नदी हादसा: सीपियां इकट्ठा करते समय 11 लोग बहे, 10 शव बरामद

Summer express, कारवार | कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में थट्टे हक्कलू नदी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। सीपियां इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के 11 लोग तेज बहाव में बह गए, जिनमें से अब तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे में सात महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि एक व्यक्ति की तलाश में राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

पुलिस के अनुसार भटकल तालुक के शिराली गांव के करीब 14 लोग नदी में पारंपरिक तरीके से सीपियां इकट्ठा करने उतरे थे। इसी दौरान कुछ लोग गहरे पानी में चले गए और तेज धारा में फंस गए। उन्हें बचाने के प्रयास में अन्य लोग भी नदी में कूद पड़े, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। लगातार बारिश के कारण नदी का बहाव काफी तेज था।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में उमेश मंजूनाथ नाइक, लक्ष्मी महादेव नाइक, लक्ष्मी जट्टप्पा नाइक, लक्ष्मी अपन्ना नाइक, लक्ष्मी शिवराम नाइक, ज्योति मस्तम्मा नाइक, मालती नाइक और मस्तम्मा नाइक समेत अन्य लोग शामिल हैं। वहीं दो महिलाओं नागरत्ना और महादेवी को सुरक्षित बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद पुलिस, गोताखोरों और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

वहीं मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भी मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। प्रशासन ने लोगों से बारिश के मौसम में नदियों और जलाशयों के पास सतर्क रहने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - ऊना विकास खंड की 18 पंचायतों में कल होगा मतदान, चुनाव ड्यूटी पर तैनात 464 कर्मचारी

ऊना विकास खंड की 18 पंचायतों में कल होगा मतदान, चुनाव ड्यूटी पर तैनात 464 कर्मचारी

Summer express/ऊना, राकेश -:पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनावों को लेकर विकास खंड ऊना में प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले चरण के तहत 18 पंचायतों में कल सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार...
Summer Express - राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल,नगर निकाय चुनाव प्रभावित करने के आरोप 

राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल,नगर निकाय चुनाव प्रभावित करने के आरोप 

Summer express/शिमला,संजू -: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर उबाल देखा जा रहा है। बीजेपी सरकार के ख़िलाफ शिकायत लेकर लोकभवन जा पहुंची है। सोमवार को हिमाचल बीजेपी का हाई लेवल प्रतिनिधिमंडल लोक भवन में राज्यपाल कविंदर गुप्ता से मिला। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत...
Summer Express - 20 दिन बाद घर पहुंचा साहिल का शव, चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

20 दिन बाद घर पहुंचा साहिल का शव, चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

थाइलैंड में समुद्री जहाज पर गैस रिसाव से हुई थी मौत, बेटे का शव देख फूट-फूट कर रो पड़े माता-पिता हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले की लंबरी पंचायत के अंतर्गत आने वाले अस्थोथा गांव में रविवार का दिन बेहद दुखद रहा। करीब 20 दिनों के लंबे इंतजार के बाद 26 वर्षीय युवक साहिल का शव उसके...
Summer Express - कर्नाटक नदी हादसा: सीपियां इकट्ठा करते समय 11 लोग बहे, 10 शव बरामद

कर्नाटक नदी हादसा: सीपियां इकट्ठा करते समय 11 लोग बहे, 10 शव बरामद

Summer express, कारवार | कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में थट्टे हक्कलू नदी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। सीपियां इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के 11 लोग तेज बहाव में बह गए, जिनमें से अब तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे में सात महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि एक...
Summer Express - बठिंडा में किसानों का आंदोलन तेज, 13वें दिन भी जारी रहा पक्का मोर्चा

बठिंडा में किसानों का आंदोलन तेज, 13वें दिन भी जारी रहा पक्का मोर्चा

Summer express, बठिंडा | बठिंडा में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के बैनर तले सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक लिमिटेड के बाहर चल रहा किसानों का पक्का मोर्चा सोमवार को 13वें दिन भी जारी रहा। तेज गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में किसान धरनास्थल पर डटे रहे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.