Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

20 दिन बाद घर पहुंचा साहिल का शव, चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

थाइलैंड में समुद्री जहाज पर गैस रिसाव से हुई थी मौत, बेटे का शव देख फूट-फूट कर रो पड़े माता-पिता

हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले की लंबरी पंचायत के अंतर्गत आने वाले अस्थोथा गांव में रविवार का दिन बेहद दुखद रहा। करीब 20 दिनों के लंबे इंतजार के बाद 26 वर्षीय युवक साहिल का शव उसके पैतृक घर पहुंचा। बेटे के पार्थिव शरीर को देखते ही माता-पिता की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। गांव में हर ओर शोक का वातावरण दिखाई दिया और लोगों की आंखें नम हो उठीं। ग्रामीण बड़ी संख्या में परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक साहिल मर्चेंट नेवी में कार्यरत था और थाइलैंड के पास समुद्री जहाज पर ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। चार मई को जहाज में गैस रिसाव होने से उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार लगातार बेटे के शव के भारत लाए जाने का इंतजार कर रहा था। रविवार देर रात करीब 12 बजे उसका शव गांव पहुंचा, जिसके बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। रातभर रिश्तेदार और ग्रामीण परिवार के साथ मौजूद रहे।सोमवार सुबह जब एंबुलेंस से साहिल के शव को बाहर निकाला गया तो माता-पिता अपने बेटे को देखकर बेसुध हो गए। वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिवार के सदस्यों ने अंतिम विदाई से पहले साहिल को दूल्हे की तरह सजाया, क्योंकि घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिजनों के अनुसार साहिल सितंबर महीने में घर आने वाला था और इसी साल उसका विवाह करने की योजना बनाई जा रही थी। लेकिन अचानक हुए हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।सुबह करीब 10 बजे हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार साहिल का अंतिम संस्कार किया गया। चचेरे भाई ने उसे मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हर कोई परिवार को ढांढस बंधाने की कोशिश करता नजर आया, लेकिन माता-पिता का दुख देखकर माहौल बेहद भावुक हो गया।

साहिल अपने परिवार का बड़ा सहारा था। उसका छोटा भाई भी मलेशिया में मर्चेंट नेवी में नौकरी कर रहा है। पिता देशराज व्यवसाय से जुड़े हुए हैं जबकि माता कमलेश गृहिणी हैं। बेटे की असमय मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।लंबरी पंचायत के पूर्व उपप्रधान संजीव ने बताया कि युवक का अंतिम संस्कार पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न करवाया गया। उन्होंने इस घटना को पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने की मांग की। गांव में लगातार लोग पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.