Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल,नगर निकाय चुनाव प्रभावित करने के आरोप 

Summer express/शिमला,संजू -: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर उबाल देखा जा रहा है। बीजेपी सरकार के ख़िलाफ शिकायत लेकर लोकभवन जा पहुंची है। सोमवार को हिमाचल बीजेपी का हाई लेवल प्रतिनिधिमंडल लोक भवन में राज्यपाल कविंदर गुप्ता से मिला। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत करवाया। साथ ही नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में हस्तक्षेप किए जाने के आरोप भी राज्यपाल के समक्ष रखे।

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने नगर पंचायत और पंचायती राज चुनावों को हाईजैक करने का प्रयास किया। पार्टी का कहना रहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक और राजनीतिक हस्तक्षेप के माध्यम से जनादेश को प्रभावित करने की कोशिशें की गईं, जो लोकतांत्रिक परंपराओं और संविधान की भावना के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद आयोजित की गई मंत्रिमंडल बैठक का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि इस बैठक में ऐसे कई निर्णय लिए गए, जिनका सीधा प्रभाव जिला परिषद, पंचायत और प्रधान चुनावों पर पड़ सकता है । जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया के बीच विभिन्न घोषणाओं, प्रशासनिक निर्णयों, भर्ती संबंधी फैसलों और योजनाओं से जुड़े कदमों के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। पार्टी ने इस पूरे मामले को लोकतांत्रिक मर्यादाओं और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए गंभीर खतरा बताते हुए राज्यपाल से आवश्यक संवैधानिक हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।

वहीं, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के बीच सरकार ऐसे कदम उठा रही है, जिनसे चुनावों को प्रभावित करने के साथ प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की आशंका पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुनावों को प्रभावित करने के लिए नियमों और अधिसूचनाओं में बदलाव के प्रयास लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ हैं। उन्होंने 22 मई को आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू रहने के दौरान आयोजित मंत्रिमंडल बैठक पर भी सवाल उठाए। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बैठक में इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना में बदलाव, विभिन्न विभागों में 2215 पद भरने की मंजूरी, 1500 शिक्षकों की भर्ती, मानदेय वृद्धि, प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन, नए एसडीएम कार्यालय की मंजूरी समेत कई ऐसे फैसले लिए गए, जो मतदाताओं, कर्मचारियों, महिलाओं और युवाओं को सीधे प्रभावित करते हैं।  

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.