Summer express/हमीरपुर,अरविंद -:कुल्हेड़ा गांव में उप प्रधान चुनाव के परिणाम के बाद देर रात राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया। बड़सर के विधायक इंदरदत्त लखनपाल रात करीब 12 बजे गांव पहुंचे, जहां उनके विरोध में “लखनपाल गो बैक” के नारे लगाए गए। मौके पर काफी देर तक हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा चलता रहा और समर्थकों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।
बताया जा रहा है कि विधायक उप प्रधान पद के चुनाव परिणाम आने के बाद कुल्हेड़ा पहुंचे थे। इसी दौरान कांग्रेस नेता डेनी जसपाल ने विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे कांग्रेस पार्टी में थे और यहां से कई चुनाव लड़ते थे, तब विधायक कभी उनके समर्थन में नहीं आए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थिति बन गई कि विधायक को आधी रात को चुनाव स्थल तक पहुंचना पड़ा।उप प्रधान पद के चुनाव में विजय ने बेहद कांटे की टक्कर में इंद्र को एक वोट से हराया। इंद्र पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे, लेकिन बाद में विधायक लखनपाल के भाजपा में शामिल होने के बाद वे भी भाजपा में चले गए थे। चुनाव परिणाम के बाद गांव में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई है।