Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के मुफ्त दर्शन कराएगी हरियाणा सरकार, 6 जून तक करें आवेदन

Summer express, गुरुग्राम | हरियाणा सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने के लिए विशेष पहल शुरू की है। “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–1000 वर्ष की धैर्यगाथा, अटूट आस्था” कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार निशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन करेगी। इसके लिए 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों से आवेदन मांगे गए हैं।

सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन के माध्यम से गुजरात स्थित श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग ले जाया जाएगा। इच्छुक नागरिक 6 जून तक सरल पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन स्वयं मोबाइल फोन, अटल सेवा केंद्र या सीएससी के माध्यम से किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 8 जून को कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन से इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेन कुरुक्षेत्र से चलकर करनाल, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली सहित विभिन्न स्टेशनों से होकर सोमनाथ पहुंचेगी। गुरुग्राम सहित अन्य जिलों के पंजीकृत श्रद्धालु अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से यात्रा में शामिल हो सकेंगे।

प्रशासन के अनुसार यात्रा में सीटों का आवंटन “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण किसी भी श्रद्धालु को यात्रा में शामिल नहीं किया जाएगा।

डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडिकल प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। श्रद्धालुओं को अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी साझा करनी होगी।

पंजीकरण के लिए आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र, परिवार पहचान पत्र (PPP), फिटनेस संबंधी स्वयं घोषणा और पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने का प्रमाण आवश्यक होगा।

सरकार के नियमों के अनुसार 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक अपने जीवनसाथी को भी मुफ्त यात्रा पर साथ ले जा सकेंगे। वहीं, 80 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालु भुगतान के आधार पर एक सहायक को साथ ले जाने की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.