Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुजेसर अंडरपास का भूमि पूजन, 42 करोड़ की लागत से 18 महीने में होगा तैयार

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ क्षेत्र के लोगों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। मुजेसर रेलवे फाटक पर बनने वाले अंडरपास परियोजना का भूमि पूजन शुक्रवार को बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंडरपास बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को जाम और हादसों से राहत मिलेगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने बताया कि यह अंडरपास गांव मुजेसर के साथ-साथ सेक्टर-22, 23, 24, 25 और सेक्टर-55 तक के औद्योगिक एवं रिहायशी क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। लंबे समय से लोग रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम और ट्रैक पार करने के दौरान होने वाले हादसों से परेशान थे।

उन्होंने कहा कि यह रेलवे फाटक देश की आजादी से पहले का बना हुआ है और यहां प्रतिदिन भारी यातायात का दबाव रहता है। कई बार रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे भी हो चुके हैं। अंडरपास बनने के बाद लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

मूलचंद शर्मा ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार फरीदाबाद में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि सोहना रोड रेलवे ओवरब्रिज के बाद यह बल्लभगढ़ क्षेत्र का दूसरा बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है। हाल ही में बल्लभगढ़-सोहना पुल को डबल करने के कार्य का भी भूमि पूजन किया गया था, जहां निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला मुजेसर अंडरपास अगले 18 महीनों में तैयार होने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य को तेज गति से शुरू कर दिया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.