धर्मगुरु दलाईलामा पर आधारित सेलेब्रेटिंग 90 ईयर्स आफ कम्पैसन लांच

Summer express/राहुल चावला,धर्मशाला-: तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा पर आधारित किताब सेलेब्रेटिंग 90 ईयर्स आफ कम्पैसन की लांचिंग धर्मशाला में हुई। यह किताब बॉम्बे के डा. दिनेश शाहरा ने लिखी है, जो कि उनकी दलाईलामा पर लिखी दूसरी किताब है। इससे पहले भी डा. दिनेश दलाईलामा पर किताब लिख चुके हैं। डा. दिनेश शाहरा ने स्वयं मैक्लोडगंज में धर्मगुरु से भेंट कर उन्हें यह किताब भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 

किताब की लाचिंग के अवसर पर डा. दिनेश ने कहा कि धर्मगुरु दलाईलामा अवतरित व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि दलाईलामा अध्यात्मिक नेता हैं, जिन्होंने पूरा जीवन लोगों की शांति व प्रसन्नता के लिए समर्पित किया है।आज के युवा स्ट्रेस में हैं, किताब लिखने का उद्देश्य यही है कि युवाओं को ऐसी सीख मिले, जो कि दलाईलामा की सोच है। दया, करुणा, प्रेम, शांति यह हमारी मूल वेल्यू हैं, जो कि हमारे जीवन को अर्थपूर्ण बनाते हैं जो कि हमारे युवाओं के लिए बेहद जरूरी है। व्यक्ति प्रसन्न रहे, अच्छा इंसान बने, यही मूल उद्देश्य इस किताब का है।ऊर्जा, उमंग व शांति देते हैं धर्मगुरु के दर्शनउन्होंने कहा कि धर्मगुरु दलाईलामा अवतरित व्यक्ति हैं, उनके दर्शन आपके जीवन में ऊर्जा, उमंग और शांति देते हैं। मैं पहले भी दलाईलामा पर किताब लिख चुका हूं जो कि अमेजॉन पर लीडिंग किताब के रूप में शुमार है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.