Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में डेंगू का खतरा बढ़ा, 21 जगहों पर मिला मच्छरों का लारवा, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किया नष्ट

जालंधर | जालंधर में डेंगू को लेकर एक बार फिर सतर्क होने की जरूरत है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे ‘हर शुक्रवार डेंगू पर वार’ अभियान के तहत 25 टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में सर्वे किया, जिसमें 21 स्थानों पर डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लारवा मिला।

अधिकारियों के अनुसार, इन टीमों ने 3,455 घरों का दौरा कर 7,045 कंटेनरों की जांच की। जहां भी लारवा मिला, वहां तुरंत उसे नष्ट किया गया और मच्छरनाशक दवाइयों का छिड़काव किया गया।

सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत लाल स्वयं नर्सिंग छात्रों और विभागीय स्टाफ के साथ जसवंत नगर क्षेत्र पहुंचे और घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय समझाए। उन्होंने बताया कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ और ठहरे पानी में पनपता है, इसलिए लोगों को चाहिए कि वे सप्ताह में कम से कम एक बार कूलर और पानी की टंकियों की सफाई जरूर करें।

डॉ. लाल ने चेताया कि घर की छतों, आंगन या खुले स्थानों पर रखे टूटे गमले, पुराने टायर, डिब्बे और बर्तनों में पानी जमा न होने दें। यही स्थान मच्छरों के लिए प्रजनन केंद्र बनते हैं। उन्होंने अपील की कि डेंगू के लक्षण जैसे बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द आदि महसूस होते ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और खुद से दवा न लें।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू पर नियंत्रण के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और लोगों से सहयोग की अपील की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.