Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की दिनदहाड़े हत्या, कारोबारी जगत में दहशत, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

पटना | बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात से सहम गई है। शुक्रवार देर रात गांधी मैदान थाना क्षेत्र में जाने-माने उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात उनके अपार्टमेंट के बाहर उस वक्त हुई, जब वे रोज की तरह पटना क्लब से लौट रहे थे।

गाड़ी से उतरते ही सिर पर मारी गोली

यह घटना शुक्रवार रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच घटी। जानकारी के मुताबिक, खेमका जैसे ही होटल पनाश के पास स्थित अपने अपार्टमेंट के गेट पर पहुंचे, पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें बेहद करीब से सिर पर गोली मार दी। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े।

परिजन तुरंत उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस निर्मम हत्या ने न सिर्फ पटना के व्यापारिक जगत को हिला कर रख दिया है, बल्कि एक बार फिर बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप

हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखा गया। मृतक के छोटे भाई संतोष खेमका ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस डेढ़ घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। आखिरकार, पटना सिटी एसपी (मध्य) दीक्षा ने करीब दो घंटे बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मौके से कई गोलियों के खोखे बरामद हुए हैं जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित किया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने के आरोप भी लग रहे हैं।

सीसीटीवी खंगाले जा रहे, सभी पहलुओं से जांच

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिटी एसपी दीक्षा ने बताया कि हत्या काफी नजदीक से की गई और यह स्पष्ट रूप से सुनियोजित थी। आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि “जांच हर एंगल से की जा रही है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

परिवार पहले भी झेल चुका है ऐसा सदमा

यह पहली बार नहीं है जब खेमका परिवार को ऐसे हमले का सामना करना पड़ा हो। 20 दिसंबर 2018 को गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी वैशाली जिले के इंडस्ट्रियल एरिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह मामला भी व्यवसायिक विवाद से जुड़ा बताया गया था, लेकिन आज तक सच्चाई पूरी तरह सामने नहीं आ सकी।

परिवार का फूटा गुस्सा: “अब कोई सुरक्षित नहीं”

खेमका परिवार ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है, “अगर इतने बड़े कारोबारी की हत्या उसके घर के बाहर हो सकती है, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा?” “अपराधी अब बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है।”

अब पूरे राज्य की निगाहें इस केस की जांच पर

यह मामला अब राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर एक कड़ी परीक्षा बन गया है। हाई-प्रोफाइल होने के चलते इस पर सियासी हलकों में भी हलचल है। देखना होगा कि पुलिस कितनी तेजी से इस मामले में कार्रवाई करती है और दोषियों को कब तक गिरफ्त में लाया जाता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.