केरल में मासूम पर क्रूरता की हदें पार, सौतेले पिता पर डेढ़ वर्षीय बच्चे की हत्या का आरोप

Summer express, तिरुवनंतपुरम |  केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के नेदुमंगड क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां डेढ़ वर्षीय मासूम अर्शीद की कथित तौर पर उसके सौतेले पिता द्वारा लगातार शारीरिक प्रताड़ना के बाद हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, 29 मई की शाम बच्चे को गंभीर हालत में पहले एक निजी अस्पताल और बाद में श्री अविट्टम थिरुनल (SAT) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर आरोपी ने दावा किया था कि बच्चे की खाना खाते समय दम घुटने से तबीयत बिगड़ गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले की भयावह सच्चाई उजागर कर दी।

जांच में सामने आया कि मासूम के शरीर पर 51 चोटों के निशान मिले। उसके निजी अंगों पर गंभीर घाव थे, जबकि पैरों पर सिगरेट से दागने के निशान भी पाए गए। चिकित्सकों ने मौत का कारण लगातार मारपीट के चलते हुई आंतरिक रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) बताया।

रिश्तेदारों द्वारा संदेह जताने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की और 30 मई की रात बच्चे की मां अखिला तथा उसके साथी अशकर को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी अशकर ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह पिछले कई महीनों से बच्चे को प्रताड़ित कर रहा था। उसने कथित तौर पर कबूल किया कि वह अर्शीद को अपनी निजी जिंदगी में बाधा मानता था और पिछले एक महीने से उसके साथ नियमित रूप से हिंसा कर रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मारपीट में इस्तेमाल की गई छड़ी और लाइटर भी बरामद किए हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ समय पहले बच्चे के दोनों हाथ टूट गए थे। उस समय इसे दुर्घटना बताकर मामला दबाने की कोशिश की गई थी। पुलिस को घर से प्लास्टर भी बरामद हुआ है।

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि पुलिस के अनुसार बच्चे की मां ने स्वीकार किया है कि उसने कई बार अपने साथी को बच्चे के साथ मारपीट करते देखा, लेकिन उसने अत्याचार रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.