Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वकीलों के चक्का जाम पर नरेश चौहान का पलटवार, बोले– कानून हाथ में लेना ठीक नहीं

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला में वकीलों द्वारा किए गए चक्का जाम को लेकर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के कारण शहर में कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका कहना था कि किसी भी मुद्दे का समाधान कानून व्यवस्था को प्रभावित किए बिना संवाद के माध्यम से निकाला जा सकता है।

नरेश चौहान ने बताया कि छोटा शिमला से शिल्ली चौक तक का मार्ग सील्ड रोड के दायरे में आता है और इसे पूरी तरह ट्रैफिक के लिए खोलना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर परमिट की मांग लगातार बढ़ रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने विधानसभा में विधेयक पारित कर 1,000 रुपये प्रतिमाह परमिट शुल्क निर्धारित किया था। साथ ही कुछ रूट्स के दुरुपयोग की शिकायतें भी प्रशासन के पास पहुंच रही थीं।उन्होंने कहा कि वकीलों को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर सरकार के साथ बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए था। चुनी हुई प्रतिनिधि संस्था मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रख सकती थी। चौहान ने जानकारी दी कि हालिया वार्ता के बाद एक समिति गठित करने पर सहमति बनी है। यह समिति पात्र लोगों की सूची तैयार करेगी और यह तय करेगी कि किन लोगों को रियायती पास की सुविधा दी जा सकती है।वकीलों के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए नरेश चौहान ने कहा कि कानून की जानकारी रखने वाले लोगों से ऐसी कार्रवाई की अपेक्षा नहीं थी। उन्होंने पूछा कि आम लोगों के वाहनों को रोककर चालान करवाने का अधिकार प्रदर्शनकारियों को किसने दिया। उनका कहना था कि किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में लेना उचित नहीं है।वहीं, नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि वकीलों की आवाज दबाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है और इस मुद्दे पर अनावश्यक राजनीतिक बयानबाजी से बचना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.