Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

10 साल बाद हुई AGM को लेकर विवाद! मेयर और SEHB कर्मचारी यूनियन आमने-सामने

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला में SEHB कर्मचारियों की 10 फीसदी वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर बुलाई गई AGM बैठक अब विवादों में घिर गई है। बैठक के बाद नगर निगम प्रशासन और SEHB कर्मचारी यूनियन के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली। जहां नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बैठक को कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण बताया, वहीं कर्मचारी यूनियन ने इसे AGM मानने से ही इंकार कर दिया है।दरअसल, SEHB कर्मचारियों द्वारा वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हाल ही में विरोध प्रदर्शन और हड़ताल की गई थी। इसी मुद्दे के समाधान के लिए गुरुवार को AGM बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि पिछले करीब 10 वर्षों से AGM की बैठक आयोजित नहीं हुई थी और कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी।

महापौर ने बताया कि कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी को लेकर कई सुझाव सामने आए हैं। इनमें अलग-अलग श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि का प्रस्ताव भी शामिल है। उन्होंने कहा कि नगर निगम विशेष रूप से उन कर्मचारियों को प्राथमिकता देना चाहता है जो जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था और कूड़ा संग्रहण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लगे हुए हैं। ऐसे कर्मचारियों को अधिक लाभ देने पर विचार किया जा रहा है।इसके अलावा महापौर ने निष्कासित कर्मचारियों की सेवाएं बहाल करने का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 21 कर्मचारियों की सेवाएं पहले ही बहाल की जा चुकी हैं, जबकि शेष 20 कर्मचारियों को भी जल्द सेवा में वापस लिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्मचारियों के हित में जल्द कोई सकारात्मक निर्णय सामने आएगा।वहीं दूसरी ओर SEHB कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बैठक की वैधता पर ही सवाल खड़े कर दिए। उनका कहना है कि AGM बैठक में शहरी विकास मंत्री, स्थानीय विधायक और उपमहापौर की मौजूदगी जरूरी थी, लेकिन इनमें से कोई भी बैठक में शामिल नहीं हुआ। ऐसे में इस बैठक को AGM नहीं माना जा सकता।जसविंदर सिंह ने कहा कि यूनियन इस पूरे मामले पर कर्मचारियों के साथ विस्तृत चर्चा करेगी और उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। AGM को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब नगर निगम प्रशासन और कर्मचारी यूनियन के बीच नए टकराव का कारण बनता नजर आ रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.