Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खालसा टैक्स के बारे पंजाब के मुख्यमंत्री से करे बात सीएम सुक्खू, बॉर्डर एरिया के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित – जयराम ठाकुर

Summer express/कुल्लू/मनमिंदर अरोड़ा:  नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार के कई फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आर्थिक संकट से जूझ रहे हिमाचल में अनावश्यक खर्चों से बचने की जरूरत है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह को शिमला में आयोजित करने के निर्णय को गलत बताते हुए कहा कि इससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ कार्यक्रम पहले जिला स्तर पर या फिर दो-तीन जिलों को मिलाकर आयोजित किए जाते रहे हैं। इससे प्रशासनिक खर्च कम होता था और प्रतिनिधियों को भी सुविधा मिलती थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए और कार्यक्रमों का आयोजन जिला स्तर पर ही करना चाहिए, ताकि फिजूलखर्ची से बचा जा सके।इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बाहरी राज्यों के भारी वाहनों पर लगाए गए एंट्री टैक्स का मुद्दा भी उठाया। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस टैक्स के कारण प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एंट्री टैक्स से हिमाचल को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा, बल्कि व्यापार और परिवहन गतिविधियों पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि यह मुद्दा वह विधानसभा में भी उठा चुके हैं और वर्तमान परिस्थितियों में सरकार को इस नीति में संशोधन करने पर विचार करना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि पड़ोसी राज्यों के साथ व्यापारिक और परिवहन संबंधों को सुगम बनाए रखने के लिए व्यावहारिक निर्णय लेने आवश्यक हैं।साथ ही उन्होंने पंजाब में लगाए जा रहे कथित “खालसा टैक्स” का भी जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री को इस विषय पर पंजाब के मुख्यमंत्री से बातचीत करनी चाहिए, ताकि दोनों राज्यों के लोगों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.