Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना पासपोर्ट सेवा केंद्र का बदला गया पता, 7 जुलाई से नए स्थान पर मिलेगी सुविधा

लुधियाना |  शहरवासियों के लिए पासपोर्ट से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर बताया है कि लुधियाना पासपोर्ट सेवा केंद्र का वर्तमान स्थान बदल दिया गया है। अब यह केंद्र 7 जुलाई से ग्लोबल बिजनेस पार्क, गांव भोरा, जी.टी. रोड के नजदीक संचालित होगा।

अभी तक यह सेवा केंद्र आकाशदीप कॉम्प्लेक्स, ज्ञान सिंह राड़ेवाला मार्केट में काम कर रहा था, लेकिन सुविधाओं को और बेहतर बनाने तथा नागरिकों को ज्यादा सुलभ सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से इसका स्थान बदला गया है। नए केंद्र की लोकेशन जालंधर बाईपास के करीब होने के कारण लोगों को वहां पहुंचने में अधिक सहूलियत मिलेगी।

7 जुलाई के बाद सभी पासपोर्ट सेवाएं नए पते पर

नोटिस में साफ किया गया है कि 7 जुलाई 2025 से सभी पासपोर्ट संबंधी सेवाएं जैसे आवेदन, नवीनीकरण और दस्तावेज सत्यापन केवल नए पते पर ही उपलब्ध होंगी। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की पासपोर्ट प्रक्रिया के लिए नए स्थान पर ही संपर्क करें।

यह बदलाव क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी की ओर से अधिकृत नोटिस के माध्यम से घोषित किया गया है। इस फैसले को नागरिकों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, क्योंकि नए केंद्र में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं की उम्मीद जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.