Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

10 जून को बॉबी सिद्धू की सुरमयी शाम बनेगी शिमला ग्रीष्मोत्सव का आकर्षण, 200 हिमाचली कलाकार भी दिखाएंगे प्रतिभा

Summer express/शिमला,संजू -:अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 में इस बार लोक संस्कृति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 8 से 12 जून तक आयोजित होने वाले इस बहुप्रतीक्षित उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण 10 जून को पंजाबी गायक बॉबी सिद्धू की विशेष प्रस्तुति रहेगी। अपनी दमदार आवाज और लोकप्रिय गीतों के लिए पहचाने जाने वाले बॉबी सिद्धू दर्शकों को संगीत की रंगीन शाम का अनुभव कराएंगे।

ग्रीष्मोत्सव के दौरान हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 200 कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। लोक गायन, पारंपरिक नृत्य, वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम हिमाचल की समृद्ध विरासत को मंच पर जीवंत करेंगे। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग प्रदेश की विविध लोक परंपराओं से रूबरू हो सकेंगे।उपायुक्त शिमला एवं ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने बताया कि उत्सव का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जिन्हें अपनी कला दिखाने के अवसर कम मिलते हैं। ग्रीष्मोत्सव ऐसे कलाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन लोक गायक, लोक नर्तक और सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके साथ ही उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनजेडसीसी), पटियाला के सहयोग से विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दल भी उत्सव में भाग लेंगे। इनमें उत्तराखंड का छोलिया नृत्य, राजस्थान का भवई, जम्मू-कश्मीर का गोजरी तथा हरियाणा के घूमर और फाग नृत्य विशेष आकर्षण होंगे।आयोजन समिति का मानना है कि बॉबी सिद्धू की प्रस्तुति और हिमाचली लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां ग्रीष्मोत्सव को यादगार बनाएंगी। यह आयोजन सांस्कृतिक एकता, लोक परंपराओं के संरक्षण और कलाकारों को सम्मान देने का सशक्त मंच साबित होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.