Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एलन मस्क का राजनीति में धमाकेदार एंट्री: बनाई नई ‘अमेरिका पार्टी’, ट्रंप से बढ़ते मतभेद के बीच किया ऐलान

वाशिंगटन | टेक्नोलॉजी और बिजनेस जगत की जानी-मानी हस्ती एलन मस्क अब अमेरिकी राजनीति में उतर चुके हैं। मस्क ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा करते हुए अमेरिका में ‘अमेरिका पार्टी’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की है। यह कदम उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मतभेद और सरकारी नीतियों के विरोध के बीच उठाया है।

आपकी आज़ादी लौटाने के लिए बनाई पार्टी” – मस्क

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि “आज अमेरिका पार्टी का गठन किया गया है ताकि लोगों को उनकी आज़ादी वापस दिलाई जा सके।” उन्होंने एक पोल का ज़िक्र करते हुए बताया कि 2:1 के अनुपात में लोगों ने एक नए राजनीतिक विकल्प की मांग जताई है।

उन्होंने मौजूदा व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जब देश को भ्रष्टाचार और कर्ज़ में डुबोने की बात आती है, तो अमेरिका एक पक्षीय प्रणाली में जी रहा है, लोकतंत्र में नहीं।”

ट्रंप के ‘बिल’ पर तीखा हमला

मस्क और ट्रंप के बीच हालिया टकराव की जड़ बनी ट्रंप द्वारा पारित किया गया नया कानून – ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’। मस्क ने इसकी तीव्र आलोचना करते हुए कहा कि यह बिल अगले 10 वर्षों में अमेरिका के कर्ज़ में 3.3 ट्रिलियन डॉलर जोड़ देगा। मस्क इससे पहले ट्रंप प्रशासन में गवर्नमेंट एफिशिएंसी डिपार्टमेंट से जुड़े थे, लेकिन उनके बीच के मतभेद बढ़ते चले गए।

4 जुलाई को किया था बड़ा पोल

अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस पर मस्क ने X पर एक पोल जारी किया जिसमें उन्होंने पूछा कि “क्या हमें दो प्रमुख दलों से आज़ादी चाहिए और क्या अमेरिका पार्टी बनाई जाए?” पोल में 65.4% लोगों ने ‘हाँ’ में जवाब दिया, जबकि 34.6% लोगों ने इसका विरोध किया।

एकदलीय राजनीति पर मस्क की रणनीति

एलन मस्क ने मौजूदा अमेरिकी राजनीति को “एकदलीय व्यवस्था” बताते हुए इसे चुनौती देने की मंशा जाहिर की। उन्होंने कहा, “हम वही करेंगे जो एपामिनोंडास ने ल्यूक्ट्रा में किया था — एकदम सटीक तरीके से उस व्यवस्था को चुनौती देंगे।”

क्या बदल पाएगी अमेरिका पार्टी सियासी समीकरण?

अमेरिका पार्टी को एलन मस्क जनता के बढ़ते असंतोष की प्रतिक्रिया के रूप में देख रहे हैं। मस्क पहले भी इस बात के संकेत दे चुके थे कि वो एक नई राजनीतिक धारा शुरू करना चाहते हैं, जो टेस्ला और स्पेसX जैसी कंपनियों की तरह जोखिम भरी तो है, लेकिन सफल हुई तो गेम-चेंजर साबित होगी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि मस्क की ये नई राजनीतिक पारी अमेरिका की सियासी तस्वीर में क्या नया मोड़ लाती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.