Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लखनऊ: पति से कहासुनी के बाद महिला ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौके पर मौत – पुलिस कर रही जांच

लखनऊ  |  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में एक महिला की चलती ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय रिंकी यादव के रूप में हुई है, जो बरगदीकलां गांव की निवासी थीं। वह अपने पति धर्मेंद्र यादव और बेटी के साथ दवा लेने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन रास्ते में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।

ट्रैक पर दौड़कर लगाई जान की बाज़ी

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कहासुनी के बाद रिंकी यादव अचानक रेलवे ट्रैक की ओर दौड़ीं और सामने से आ रही सीतापुर पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद गईं। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर इटौंजा पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस को आत्महत्या की आशंका, कारण स्पष्ट नहीं

पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जा सकेगी। अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई है।

परिवार में मातम, पति पर शराब पीने के आरोप

जानकारी के अनुसार रिंकी की शादी को करीब 15 से 17 साल हो चुके हैं। वह पति धर्मेंद्र यादव के साथ दो बेटों और एक बेटी के साथ रहती थीं। पति के शराब पीने की लत के कारण पहले भी घरेलू विवाद की बात सामने आ चुकी है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मुख्यमंत्री को नही कार्यकर्ताओ की कद्र,मिलने से भाग जाते है ,2027 में नही मिलेंगे कार्यकर्ता- हर्ष महाजन

Summer express/शिमला, संजू -: नीरज भारती द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी सरकार और मुख्यमंत्री पर लगाए आरोपो पर सांसद हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर निशाना साधा है और मुख्यमंत्री पर कार्यकर्ताओं की कद्र न करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब स्थिति की झाड़ियां अलग नहीं शुरू हो जाएगी।...

नीरज भारती और वकील विनय शर्मा का सोशल मीडिया अकाउंट बंद होना गंभीर मामला,मुख्यमंत्री दें स्पष्टीकरण :सुधीर शर्मा

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने पूर्व सीपीएस एवं कृषि मंत्री प्रो. चौधरी चंद्र कुमार के पुत्र नीरज भारती और हिमाचल हाईकोर्ट के अधिवक्ता विनय शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट बंद होने के मामले को गंभीर बताते हुए प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के...

मतभेद संगठन के भीतर सुलझाएं,पार्टी के मुद्दे सोशल मीडिया पर नहीं,संवाद और अनुशासन ही कांग्रेस की ताकत- कृषि मंत्री 

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष पद से नीरज भारती के इस्तीफे और सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर जारी राजनीतिक चर्चाओं के बीच प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन, संवाद और संगठनात्मक मर्यादा का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल...

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Summer express, बुलंदशहर  | बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फैजान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी जैद अंधेरे...

गुरदासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कोटला मुगला-कलानौर रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.