Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली |  देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी ताकत से सक्रिय हो चुका है। खासतौर पर उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। हिमाचल प्रदेश में जहां लगातार भारी बारिश आफत बन रही है, वहीं मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई को दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली में गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में दोपहर से लेकर रात तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। राजधानी में 11 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कई जगहों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 6 जुलाई को 29 जिलों में भारी बारिश का खतरा बताया गया है। वहीं, 7 से 10 जुलाई तक प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 11 जुलाई को कुछ इलाकों में हल्की बरसात संभव है।

बिहार के कैमूर और रोहतास में भारी बारिश की आशंका

बिहार में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। पटना मौसम केंद्र के अनुसार कैमूर और रोहतास जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा राज्य के 24 जिलों में हल्की बारिश और 14 जिलों के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना है। पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में 11 जुलाई तक सक्रिय मानसून बना रहेगा।

उत्तर भारत के कई राज्यों में अलर्ट

  • पंजाब और हरियाणा: 6 और 7 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
  • हिमाचल प्रदेश: 7 और 8 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना
  • उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पूर्वी राजस्थान: भीगने को तैयार रहें, मौसम विभाग का अलर्ट
  • दिल्ली-NCR: तेज़ बारिश, बिजली और आंधी के साथ मौसम में बड़ा बदलाव

दक्षिण भारत में भी बरसेगा पानी

मानसून का असर अब दक्षिण भारत में भी दिखने लगा है।

  • कर्नाटक: 6 जुलाई को भारी बारिश
  • केरल: 9 से 11 जुलाई के बीच तेज़ बारिश की संभावना
  • तटीय कर्नाटक: 10-11 जुलाई को मूसलधार बारिश
  • तेज़ हवाएं: 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिणी राज्यों में चल सकती हैं

यात्रियों के लिए चेतावनी

देशभर में बदले मौसम के चलते लोगों को सलाह दी गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें। भारी बारिश के चलते सड़कें जलमग्न हो सकती हैं और विज़िबिलिटी भी प्रभावित हो सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.