Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जिम में खुद गोली चलाकर रची साजिश, विरोधियों को फंसाने का प्लान पुलिस ने किया बेनकाब

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल | पलवल पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक कथित मामले का चंद घंटों में खुलासा करते हुए बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि जिम संचालक ने पैसों के लेनदेन को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते अपने विरोधियों को झूठे केस में फंसाने के लिए खुद ही जिम में फायरिंग करवाई थी। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से अवैध हथियार तथा वारदात में इस्तेमाल किए गए अन्य सामान बरामद किए हैं।

डीएसपी मुख्यालय साहिल ढिल्लों ने बताया कि धतीर गांव निवासी शेखर ने पुलिस चौकी धतीर में शिकायत दी थी कि सुमित, रिंकू, साहिल और उनके साथियों ने उसकी जिम में घुसकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिम और कार में तोड़फोड़ की तथा धमकी देकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

घटनास्थल से छह खाली खोल और चार चली हुई गोलियां बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच की। सीआईए पलवल और गदपुरी थाना पुलिस की संयुक्त जांच में खुलासा हुआ कि महेश, संदीप, रिंकू और अन्य आरोपी जिम में पहुंचे थे और वहां तोड़फोड़ की थी, लेकिन उन्होंने कोई फायरिंग नहीं की थी। जांच में सामने आया कि भीड़ जुटने के बाद आरोपी मौके से चले गए थे। इसके बाद शिकायतकर्ता शेखर ने विरोधी पक्ष पर गंभीर धाराएं लगवाने और उन्हें हत्या के प्रयास के मामले में फंसाने के उद्देश्य से खुद फायरिंग की थी।

पुलिस के अनुसार धतीर स्थित श्रीराम फिटनेस जोन जिम में हुई इस घटना की परत-दर-परत जांच के दौरान पूरा सच सामने आ गया। पैसों के लेनदेन को लेकर चली आ रही रंजिश के कारण शिकायतकर्ता ने सुनियोजित तरीके से यह साजिश रची थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता शेखर के साथ जिम में तोड़फोड़ करने वाले तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, एक देशी कट्टा और वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.