Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एलन मस्क ने की नई राजनीतिक पार्टी ‘America Party’ की घोषणा, ट्रंप से बढ़ा टकराव

वॉशिंगटन | अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) के अगले ही दिन टेस्ला और X (पूर्व ट्विटर) के मालिक एलन मस्क ने एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। उन्होंने ‘America Party’ नामक एक नई राजनीतिक पार्टी की स्थापना का ऐलान किया है। मस्क का कहना है कि यह पार्टी अमेरिकी जनता को दो-पार्टी सिस्टम से आज़ादी दिलाने और ‘खोई हुई स्वतंत्रता’ वापस लाने के लिए बनाई गई है।

जनता की राय से शुरू हुई पहल

मस्क ने इस घोषणा से पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोल कराया था, जिसमें उन्होंने पूछा—क्या अमेरिका को रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स की पारंपरिक दो-पार्टी व्यवस्था से अलग एक नया विकल्प चाहिए? इस पोल में 12.5 लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया और 65.4% लोगों ने ‘हां’ में वोट दिया। इसके बाद मस्क ने लिखा, “America Party का गठन हो गया है — ताकि आप फिर से स्वतंत्र बन सकें।”

सीमित सीटों से करेंगे शुरुआत, कांग्रेस में बिगाड़ेंगे संतुलन

एलन मस्क ने स्पष्ट किया कि पार्टी की शुरुआत में 2-3 सीनेट सीटों और 8-10 हाउस डिस्ट्रिक्ट्स पर फोकस रहेगा। उनका लक्ष्य है—कांग्रेस में शक्ति संतुलन को प्रभावित करना, जहां मामूली बहुमत से बिल पास होते हैं। उन्होंने कहा, “कुछ सीटों पर जीत के बाद हम ऐसे कानूनों पर निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं, जो देश की दिशा तय करते हैं।”

ट्रंप के आर्थिक बिल पर भड़के मस्क

मस्क और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल के दिनों में टकराव तेज हो गया है। विवाद की वजह बना ट्रंप द्वारा पेश किया गया ‘One Big Beautiful Bill’, जिसे 4 जुलाई को कानून का रूप दिया गया।

  • ट्रंप का दावा: यह बिल टैक्स में कटौती, सरकारी खर्च पर नियंत्रण और नौकरियों के लिए सकारात्मक साबित होगा।
  • मस्क का विरोध: मस्क ने इसे “देश को आर्थिक दिवालिएपन की ओर ले जाने वाला” और “भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला” बताया।

राजनीतिक बयानबाज़ी तेज, मस्क बोले- ट्रंप को हटाना चाहिए

ट्रंप ने एलन मस्क पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “इन्हें इलेक्ट्रिक वाहन की सब्सिडी खत्म होने से दिक्कत है, और ये अहसान फरामोश हैं।”
जवाब में मस्क ने लिखा, “अगर मैं न होता तो ट्रंप पिछला चुनाव हार चुके होते। उन्होंने देश को धोखा दिया है—अब उनके खिलाफ महाभियोग चलना चाहिए।”

क्या America Party बनेगी तीसरी ताकत?

एलन मस्क के इस कदम को अमेरिका की राजनीतिक व्यवस्था में संभावित बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। दो-पार्टी सिस्टम से असंतुष्ट मतदाताओं के बीच उनकी पार्टी को समर्थन मिल सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि मस्क इस नई पार्टी को किस दिशा में ले जाते हैं और इसका कितना असर अमेरिकी चुनावों पर पड़ेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...

अंब इंदौरा से कोलकाता के लिए रवाना हुई ट्रेन,अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार से मांगे जवाब

Summer express/ऊना ,राकेश -: ऊना-कोलकाता रेल सेवा का विस्तार करते हुए अब इस ट्रेन का संचालन अंब इंदौरा से किया जाएगा। शनिवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंब इंदौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक...

पुतिन का बड़ा बयान: डॉलर पर घट रहा वैश्विक भरोसा, BRICS देशों में बढ़ रहा स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल

Summer express, सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था और अमेरिकी डॉलर की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और वित्तीय दबाव के कारण दुनिया के कई देश अब डॉलर और यूरो पर अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं तथा स्थानीय मुद्राओं...

मंडी की बल्हघाटी में जलाने के बाद पहाड़ी से फैंक दिए दो बेसहारा बैल, ग्रामीणों में आक्रोश

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। क्षेत्र के गोड़ागागल इलाके में दो बेसहारा बैलों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने दोषियों के...

लुधियाना स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन की बोगी में आई तकनीकी खराबी

Summer express, लुधियाना। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई एक स्पेशल ट्रेन में शनिवार को तकनीकी खामी सामने आने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन की एक बोगी के बाथरूम के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद उसे तत्काल जांच के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.