Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM सुक्खू के समर्थन में उतरे मेयर सुरेंद्र चौहान, बोले मुख्यमंत्री ने निजी संपत्ति दान कर दिखाया सेवा भाव

Summer express/शिमला ,संजू-:  हिमाचल में जारी राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप के बीच अब शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान मुख्यमंत्री के समर्थन में उतरे हैं. पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि CM सुक्खू जमीन से उठ कर आए नेता हैं और बहुत संघर्षों के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं. ऐसे में केवल राजनीतिक के लिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है. 

शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि राजनीति में इस प्रकार की टिप्पणी करना गलत परंपरा है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बयान बाजी से राजनीतिक स्तर गिरता है. मुख्यमंत्री के समर्थन में बोलते हुए महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री का पूरा जीवन संघर्ष में गुजारा है. इसके बावजूद उन्होंने मुश्किल समय में सेवा भाव दिखाया है. सुरेंद्र चौहान ने कहा कि प्रदेश को 2024 और 2025 में भयंकर आपदा का सामना करना पड़ा. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी संपत्ति का 51 लाख रुपए राज्य मुख्यमंत्री आपदा कोष में दान कर दिया. इतना ही नहीं इससे पहले कोरोना काल के समय में भी मुख्यमंत्री ने अपनी निजी कमाई से 11 लख रुपए दान किए थे साथ ही डेढ़ साल तक वेतन नहीं लिया. सुरेंद्र चौहान ने कहा कि ये मुख्यमंत्री के सेवा भाव को दर्शाता है. सुरेंद्र चौहान ने कहा उन्होंने मुख्यमंत्री को करीब से काम करते हुए देखा है. CM सुक्खू जमीन से उठ कर आए नेता हैं और बहुत संघर्ष को संघर्षों के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं. सुरेंद्र चौहान ने कहा कि ऐसे में केवल राजनीतिक लाभ के लिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है. 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.