Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में मजदूरों की महापंचायत, लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Summer express, हिसार | हिसार के लघु सचिवालय परिसर में भवन निर्माण कामगार यूनियन के बैनर तले श्रमिकों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर महापंचायत आयोजित की। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों ने हिस्सा लिया और श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

महापंचायत में श्रमिक नेताओं ने आरोप लगाया कि श्रम कल्याण बोर्ड का ऑनलाइन पोर्टल पिछले करीब 11 महीनों से बंद पड़ा है, जिसके कारण हजारों निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा। इसके चलते मजदूर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से भी वंचित हैं।

यूनियन के सचिव लीलूराम ने कहा कि इस समस्या को लेकर श्रम मंत्री और मुख्यमंत्री स्तर तक कई बार मामला उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि पोर्टल बंद होने से मजदूरों के सामने गंभीर आर्थिक और सामाजिक समस्याएं खड़ी हो गई हैं।

महापंचायत को संबोधित करते हुए यूनियन के सचिव राकेश गंगवा ने कहा कि श्रमिक वर्ग लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार की ओर से अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगा।

महापंचायत में मजदूरों ने अपनी प्रमुख मांगों को भी दोहराया। इनमें श्रम कल्याण बोर्ड का पोर्टल तुरंत शुरू करना, ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा कार्यों को नियमित रूप से संचालित करना, प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित दूसरी किस्त जारी करना, बाढ़ प्रभावित मजदूरों और गरीब परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान करना तथा पंचायती भूमि पर वर्षों से निवास कर रहे गरीब परिवारों को मकानों का मालिकाना हक देना शामिल है।

श्रमिक नेताओं ने कहा कि मजदूर और गरीब परिवारों से जुड़े इन मुद्दों का समाधान होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। महापंचायत के बाद श्रमिकों ने प्रशासन और सरकार से जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.